जिला कांग्रेस कमेटी पांढुर्ना ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read

एग्रीवेट: 01 अक्टूबर 2026, पांढुर्ना: जिला कांग्रेस कमेटी पांढुर्ना ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा – जिला कांग्रेस कमेटी पांढुर्ना ने मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को हटाने और अल्प वर्षा से पांढुर्ना जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ कर प्रति एकड़ उचित मुआवजा देने की मांग वाला राष्ट्रपति  को सम्बोधित ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय में एसडीएम अलका एक्का को सौंपा।

इसी संदर्भ में मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने मुख्यमंत्री  डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर पांढुर्ना जिले में हुई अल्प वर्षा से किसानों की फसलों पर आए गंभीर संकट को देखते हुए तत्काल सर्वे कराने ,किसानों को नियमानुसार राहत और मुआवजा दिलाने की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपते समय जिला  कांग्रेस  कमेटी अध्यक्ष श्री जतन उईके, सौसर विधायक श्री विजय चौरे,  पांढुर्ना  विधायक श्री नीलेश उईके, म प्र से पांढुरना प्रभारी श्री हेमेंद्र वागद्रे, सह प्रभारी श्री सुरेश कपाले, पूर्व विधायक श्री सुरेश झलके, श्री विजय चौधरी , न पा उपाध्यक्ष श्री ताहिर पटेल , महिला जिला  कांग्रेस अध्यक्ष नेहा जोगी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता तूमड़ाम  ने अपने  वक्तव्य  रखे एवं  पांढुर्ना  जिला /ब्लॉक एव नगर  कांग्रेस  पार्टी के सभी  अनुषांगिक   संगठन  पदाधिकारी वरिष्ठ,युवा नेता महिला नेत्रियां, पार्षदगण सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article