सतना में पराली से बनेगी जैव गैस, किसानों को मुफ्त बेल बनाने की सुविधा; किसान यहां करें संपर्क – एग्रीवेट

Team Agrivate
6 Min Read

एग्रीवेट: 22 अक्टूबर 2026, सतना: सतना में पराली से बनेगी जैव गैस, किसानों को मुफ्त बेल बनाने की सुविधा; किसान यहां करें संपर्क – मध्यप्रदेश के सतना जिले में धान की कटाई के बाद खेतों में बचने वाली पराली के उचित प्रबंधन के लिए किसानों को निःशुल्क बेल बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए सितपुरा में स्थापित रिलायंस कंपनी के संपीड़ित जैव गैस (सीबीजी) संयंत्र के अंतर्गत व्यवस्था की गई है। इस संयंत्र की क्षमता 50 हजार मीट्रिक टन है। किसान हार्वेस्टर से धान की कटाई के बाद खेत में बची पराली की बेल बनवाने के लिए अपने क्षेत्र के संबंधित एग्रीगेटर से संपर्क कर सकते हैं।

सहायक कृषि यंत्री द्वारा जिले में कार्यरत एग्रीगेटरों, उनके संपर्क नंबर और कार्यक्षेत्र की जानकारी जारी की गई है। जिले में आईटीसी, बायो फ्यूल/बायोमास, फार्मवाट, ग्रूनर (किसान ऊर्जा), भार्गवी बायो एनर्जी और हाईटेक हब के माध्यम से किसानों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

मझगवां क्षेत्र में आईटीसी की छह बेलर मशीनें उपलब्ध हैं। किसान मोबाइल नंबर 7024256663 पर संपर्क कर सकते हैं। इसका कार्यक्षेत्र कोठी रोड पर ग्राम भाद के आसपास 10 से 15 किलोमीटर की परिधि में निर्धारित है।

इस समूह के प्रबंधक बलबीर से मोबाइल नंबर 9977902804 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अंतर्गत रामपुर बघेलान में 13 और नागौद में 12 बेलर मशीनें उपलब्ध हैं। इसका कार्यक्षेत्र रामपुर के आसपास और जसो रोड पर मंडीकला के आसपास है।

फार्मवाट के प्रबंधक अमित डोहर का संपर्क नंबर 7999895981 है। उचेहरा एवं अमरपाटन क्षेत्र के लिए 10 बेलर मशीनें उपलब्ध हैं। इसका कार्यक्षेत्र भर्री, उर्दना, चोरहटा और कोटर के आसपास है।

ग्रूनर (किसान ऊर्जा) के प्रबंधक आशुतोष तिवारी से मोबाइल नंबर 8305275763 पर संपर्क किया जा सकता है। नागौद क्षेत्र में आठ बेलर मशीनें उपलब्ध हैं। इनका कार्यक्षेत्र संयंत्र के नजदीक रैगांव और बरेठिया के आसपास है।

भार्गवी बायो एनर्जी के प्रबंधक विकास सिंह का मोबाइल नंबर 9424972053 है। उचेहरा क्षेत्र में तीन बेलर मशीनें उपलब्ध हैं। इनका कार्यक्षेत्र पोड़ी, पतौरा, अटरा, भर्री और चकहट के आसपास है।

हाईटेक हब के प्रबंधक जागेश्वर प्रसाद गर्ग से मोबाइल नंबर 9993512435 पर संपर्क किया जा सकता है। मझगवां क्षेत्र में दो बेलर मशीनें उपलब्ध हैं, जिनका कार्यक्षेत्र कोठी के आसपास है। इसके अलावा, हाईटेक हब के प्रतीक सिंह तोमर का मोबाइल नंबर 8770417202 है। रामपुर बघेलान क्षेत्र में तीन बेलर मशीनें उपलब्ध हैं। इनका कार्यक्षेत्र कोटर के आसपास है।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे धान की कटाई के बाद खेतों में बची पराली को आग न लगाएं। पराली जलाने से मिट्टी में मौजूद लाभकारी सूक्ष्म जीवों को नुकसान पहुंचता है और पर्यावरण प्रदूषित होता है। इसलिए किसान अपने क्षेत्र के एग्रीगेटर से संपर्क कर पराली की निःशुल्क बेल बनवाएं और उसके उचित प्रबंधन में सहयोग करें। पराली की बेल बनाकर उसे जैव गैस उत्पादन में उपयोग किया जा सकेगा। इससे पराली का बेहतर इस्तेमाल करने के साथ खेतों और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी मदद मिलेगी। किसान अपने क्षेत्र के लिए निर्धारित एग्रीगेटर और उसके संपर्क नंबर की जानकारी लेकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

Share This Article