विभिन्न कृषि यंत्रों हेतु अनुदान पोर्टल पर 6 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित—जानें पूरा मामला – एग्रीवेट

Team Agrivate
2 Min Read

एग्रीवेट: 26 सितंबर 2026, भोपाल: विभिन्न कृषि यंत्रों हेतु अनुदान पोर्टल पर 6 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित – संचालनालय  कृषि  अभियांत्रिकी , मप्र , भोपाल द्वारा ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर 24 सितम्बर 2026 से 06 अक्टूबर 2026 तक श्रेडर/मल्चर, बेलर , स्लेशर, SMS – स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम, हे रेक / स्ट्रॉ रेक एवं रोटो कल्टीवेटर  कृषि यंत्रों हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। लॉटरी 07 अक्टूबर 2026 को संपादित होगी।

आवेदन के साथ कृषक को स्वयं के बैंक खाते से संबंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री  के नाम निर्धारित राशि का DD जमा करना अनिवार्य है। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं होगा।

Share This Article