एग्रीवेट: सोयाबीन की फसल में पौधों के गिरने, कीटों के हमले और पैदावार घटने का खतरा अब एआई तकनीक से पहले ही पहचाना जा सकेगा. IIT खड़गपुर और एआई आधारित कंपनी Absolute मिलकर ‘स्मार्ट स्काउट’ नाम का एक खास सिस्टम विकसित कर रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कंप्यूटर विजन तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. स्मार्ट स्काउट कैमरों से ली गई फसल की तस्वीरों का विश्लेषण करेगा. इससे पौधों की ऊंचाई, संख्या, झुकने के शुरुआती संकेत और कीटों के असर की जानकारी मिल सकेगी. यह सिस्टम खेत में गिरे हुए पौधों का आकलन करने के साथ सोयाबीन की फलियों की संख्या और लंबाई मापकर संभावित पैदावार का अनुमान लगाने में भी मदद करेगा.