एग्रीवेट: किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने किसानों की धान खरीद से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार और प्रशासन के सामने कई सवाल उठाए। बैठक के बाद चढ़ूनी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को अधिकारियों ने सुना है और समाधान का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने मंडियों में धान की उठान की समस्या, MFMP पोर्टल की दिक्कत और प्रति क्विंटल खरीद की कैपिंग का मुद्दा उठाया। चढ़ूनी ने कहा कि अगर किसी किसान के पास तय सीमा से ज्यादा धान है तो उसकी वेरिफिकेशन कराकर खरीद सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने आने वाले सीजन में खरीद प्रक्रिया को समय पर शुरू करने और पोर्टल व राइस मिल से जुड़े काम पहले पूरा करने की मांग भी रखी।