Amit Shah की बड़ी सौगात! 255 करोड़ के डेयरी प्लांट से बढ़ेगा दूध कारोबार, पशुपालकों को मिलेगा फायदा – एग्रीवेट

Team Agrivate
2 Min Read

एग्रीवेट: भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के डेयरी सेक्टर और पशुपालकों को लेकर कई बड़ी बातें कहीं. सम्मेलन के दौरान उज्जैन में ₹255 करोड़ की लागत से 3 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का भूमिपूजन किया गया. इसके अलावा भोपाल में प्रोडक्ट डेयरी प्लांट और अत्याधुनिक केंद्रीय प्रयोगशाला का उद्घाटन, जबकि शिवपुरी में मिनी डेयरी प्लांट के काम से जुड़ी सौगात दी गई.

Share This Article