किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! बागवानी फसलों की खेती पर मिल रहा है ₹1.40 लाख तक का भारी सब्सिडी.. – एग्रीवेट

Team Agrivate
5 Min Read

एग्रीवेट: किसान अब पारंपरिक खेती के साथ बागवानी फसलों की ओर भी तेजी से बढ़ रहे हैं और बड़े पैमाने पर खेती कर रहे हैं. ऐसे में हरियाणा सरकार भी राज्य के किसानों को इन फसलों की खेती करने के लिए बढ़ावा दें रही और वित्तीय सहायता भी प्रदान कर रही है, ताकि किसान इन फसलों की पैदावार अधिक मात्रा में करें. साथ ही इससे किसानों को यह लाभ होगा की उनकी लागत में कमी आएंगी और अधिक आमदनी की संभावना बढ़ेगी. चलिए आगे जानते योजना के बारे में विस्तारपूर्वक.

अगर आप नए फल बाग लगाते हैं तो सरकार से भारी मदद प्राप्त कर सकते हैं. यानी इन फसलों पर राज्य के किसानों को हरियाणा सरकार अलग-अलग मदों के अनुसार ₹24,500 से लेकर ₹1.40 लाख प्रति एकड़ तक अनुदान प्रदान कर रही है.

बागवानी विभाग की योजनाओं में सब्जियों की खेती को भी शामिल किया गया है और किसान अगर सब्जियों की खेती करते हैं, तो योजना के तहत सब्जी उत्पादन के लिए सामान्य वर्ग के किसानों को ₹15,000 प्रति एकड़ तक सहायता दी जा रही है.

वहीं, अनुसूचित वर्ग के किसानों के लिए यह सहायता ₹25,500 प्रति एकड़ तक दी जा रही है. इससे किसानों को यह लाभ होगा की वह पारंपरिक अनाज वाली फसलों के अलावा सब्जी उत्पादन की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है.

मसालों की खेती के लिए ₹30 हजार तक अनुदान

हरियाणा सरकार की ओर से मसाला फसलों को भी बागवानी योजनाओं में बढ़ावा दिया जा रहा है. विभाग की ओर से उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मसालों की खेती के लिए किसानों को ₹15,000 से ₹30,000 प्रति एकड़ तक अनुदान प्रदान किया जाएगा.

फूलों की खेती करने वाले किसानों के लिए भी सरकारी सहायता का प्रावधान किया गया है. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, फूलों की खेती के लिए ₹8,000 से ₹40,000 प्रति एकड़ तक अनुदान दिया जा सकता है, जिससे किसानों के लिए फूलों की खेती एक वैकल्पिक आय का बड़ा स्रोत बन सकती है.

खुशबूदार यानी एरोमैटिक पौधों की खेती को बढ़ावा देने के लिए भी किसानों को वित्तीय सहायता दी जा रही है. बागवानी विभाग ऐसे पौधों की खेती के लिए ₹8,000 प्रति एकड़ तक सहायता भी प्रदान कर रहा है. साथ ही एरोमैटिक पौधों के लिए लागत का 40 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रावधान भी दर्ज है.

अगर आप इस सरकारी योजना में इच्छुक है तो इससे जुड़ने के लिए आप ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल के साथ Hortnet पर भी पंजीकरण करा सकते हैं और इस भारी अनुदान का लाभ उठा सकते हैं. इसके अलावा, किसान भाई बागवानी योजनाओं से जुड़ी जानकारी, आवेदन प्रक्रिया या किसी अन्य समस्या के लिए किसान हरियाणा बागवानी विभाग की हेल्पलाइन 1800-180-2021 पर संपर्क कर सकते हैं.

Share This Article