एग्रीवेट: देश के करोड़ों राशन कार्डधारकों के लिए एक अहम खबर सामने आ रही है कि जिन राशन कार्डधारकों ने पिछले 6 महीनों से राशन नहीं लिया है उन लाभार्थियों के राशन कार्ड की समीक्षा की जा रही है और एक पूरी रिपोर्ट तैयारी की जा चुकी है, जिसके तहत सरकार ने 1.58 करोड़ ऐसे लाभार्थियों की पहचान की है, जिनके कार्ड को अस्थायी रूप से निष्क्रिय किया जा सकता है. यानी की इन लोगों के राशन कार्ड को रद्द कर दिया जाएगा.
छह महीने से राशन नहीं लेने वालों की होगी जांच
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऐसे राशन कार्ड जिनसे पिछले छह महीनों में खाद्यान्न नहीं लिया गया है, उन्हें ‘साइलेंट राशन कार्ड’ की श्रेणी में रखा जा रहा है. सरकार ऐसे कार्डों की स्थिति की समीक्षा कर रही है और इसका एक कारण यह भी है कि राशन कार्ड का लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं होने पर यह स्पष्ट करना जरूरी हो जाता है कि संबंधित लाभार्थी अभी भी उसी पते पर रह रहा है या नहीं और वह सरकारी खाद्य सुरक्षा योजना के लिए पात्र है या नहीं.
कार्ड निष्क्रिय होने के बाद क्या मिलेगा राशन?
अगर आप राशन कार्ड लाभार्थी है और आपको यह डर सता रहा है कि कई आपका राशन कार्ड बंद हो गया तो क्या मिलेगा राशन, तो आपको बता दें कि संबंधित लाभार्थियों के नाम तुरंत PDS डेटाबेस से हटाने के बजाय पहले उनके राशन कार्ड को कुछ समय के लिए निष्क्रिय किया जा सकता है. इसके बाद लाभार्थियों को यह साबित करने का मौका दिया जाएगा कि वे वास्तविक और पात्र लाभार्थी हैं. इसके लिए करीब तीन महीने की अवधि में e-KYC और फील्ड वेरिफिकेशन पूरा किया जाना प्रस्तावित है. ऐसे में अगर लाभार्थी निर्धारित प्रक्रिया के दौरान e-KYC पूरी कर लेता है और उसका सत्यापन सही पाया जाता है, तो राशन कार्ड को दोबारा सक्रिय किया जा सकता है.
राशन कार्ड के साथ e-KYC की प्रक्रिया का उद्देश्य लाभार्थी की पहचान का सत्यापन करना है. आधार आधारित प्रमाणीकरण और डिजिटल रिकॉर्ड के जरिए सरकार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि PDS का लाभ वास्तविक पात्र लोगों तक पहुंचे और डुप्लिकेट या संदिग्ध लाभार्थियों पर रोक लग सकें. इसलिए सरकार राशन लाभार्थियों को e-KYC कराने के लिए जोर दें रही है.
अगर आपने पिछले कई महीनों से राशन नहीं लिया है, तो अपने राशन कार्ड की स्थिति जरूर जांच लें. साथ ही