ममता बनर्जी की विपक्षी एकता की अपील पर दिलीप घोष का तंज, बोले- अब सबके पास दौड़ रही हैं – एग्रीवेट

Team Agrivate
7 Min Read

एग्रीवेट: पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने ममता बनर्जी की विपक्षी एकता की अपील पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब ममता ने यहां चुनाव लड़ा था, तब उन्होंने कांग्रेस तक से सलाह नहीं ली थी. दिलीप घोष ने कहा कि उस समय ममता ने जो मन में आया, वही कहा। अब हालात बदलने के बाद वह सभी विपक्षी दलों के पास जा रही हैं. उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें विपक्ष में बैठने के लिए 81 सीटों की बड़ी संख्या दी है. यह कोई छोटी संख्या नहीं है। घोष ने यह भी कहा कि ममता अब अपनी ही पार्टी को एकजुट नहीं कर पा रही हैं, ऐसे में उनकी बात कौन मानेगा.

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की जल्द वापसी और कई इलाकों में सूखे की स्थिति के बीच कृषि मंत्रालय ने रबी सीजन की तैयारियों को लेकर दो दिन की बैठक बुलाई है. बैठक में रबी फसलों के उत्पादन से जुड़ी चुनौतियों और संभावित समस्याओं पर चर्चा होगी. देश के कई हिस्सों में बारिश की कमी और मजबूत होते अल नीनो के कारण खेती और पानी की उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ रही है. इसका असर रबी फसलों की बुवाई और उत्पादन पर भी पड़ सकता है.

धान की कटाई का सीजन शुरू होने से पहले हरियाणा के यमुनानगर जिला प्रशासन ने पराली जलाने की घटनाओं को रोकने की तैयारी तेज कर दी है. प्रशासन ने रादौर, सरस्वती नगर, व्यासपुर और जगाधरी ब्लॉक को ‘विशेष निगरानी क्षेत्र’ घोषित किया है. इन इलाकों में पिछले धान कटाई सीजन के दौरान पराली जलाने की घटनाएं सामने आई थीं. प्रशासन के मुताबिक, पिछले साल जिले में पराली जलाने के 7 मामले दर्ज किए गए थे. प्रशासन अब इन क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाएगा, ताकि धान की कटाई के दौरान किसान पराली न जलाएं और आग की घटनाओं पर समय रहते रोक लगाई जा सके.

पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर निशाना साधा.उन्होंने कहा कि SIR के दौरान 27 लाख एंट्रीज को सरकारी अधिकारियों ने नहीं हटाया था. सुवेंदु अधिकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी और उनकी पार्टी इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ले गई थीं. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने जिला न्यायाधीशों को जिम्मेदारी दी और उन्हीं की निगरानी में नाम हटाए गए. उन्होंने कहा कि अब ममता बनर्जी न्यायपालिका के खिलाफ बयान दे रही हैं. अधिकारी ने कहा कि SIR में लॉजिकल कमियों को ठीक करने का काम सरकारी अधिकारियों ने नहीं, बल्कि न्यायपालिका ने किया था. उन्होंने कहा कि न्यायपालिका को चुनौती देना बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान को चुनौती देने जैसा है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: अब मॉनसून के लौटने की शुरूआत हो गई है. 20 सितंबर से राजस्थान से मॉनसून की विदाई की शुरुआत हो चुकी है. इसके चलते मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. अभी भी तटीय राज्यों में तेज आंधी और हल्की बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में तापमान में उछाल देखा जा रहा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है.

पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (mal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Share This Article