महाराष्ट्र के 265 तालुका सूखा प्रभावित घोषित किया, सीएम ने चौपट होती फसलें देखने के बाद लिया फैसला – एग्रीवेट

Team Agrivate
2 Min Read

एग्रीवेट: धाराशिव और बीड जैसे जिलों में जुलाई से बारिश नहीं हुई है, जिससे फसलों, मवेशियों और किसानों एवं मजदूरों की रोजमर्रा की पानी की जरूरतों पर असर पड़ा है.

कुल मिलाकर, अल नीनो की स्थिति के बीच राज्य में बारिश में 18.8 प्रतिशत कमी दर्ज की गई। जून से 18 सितंबर तक वास्तविक वर्षा 755.9 मिमी हुई, जबकि औसत बारिश 932.3 मिमी होती है. अमरावती, सोलापुर और लातूर समेत कम से कम छह ज़िलों में बारिश की 40-50 प्रतिशत कमी दर्ज की गई.

खरीफ के मौसम में, राज्य के किसान सोयाबीन, कपास, बाजरा, मक्का, अरहर, मूंग और उड़द जैसी फसलें उगाते हैं. कई जिलों के किसानों ने बारिश की कमी के कारण फसल बर्बाद होने की शिकायत की है. इन जिलों में कीटों और बीमारियों का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है.

Share This Article