बाजरा उत्पादन की आधुनिक तकनीक सीखने 50 किसानों का दल राजस्थान रवाना—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read

एग्रीवेट: 23 सितंबर 2026, शिवपुरी: बाजरा उत्पादन की आधुनिक तकनीक सीखने 50 किसानों का दल राजस्थान रवाना – किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के अंतर्गत संचालित मध्य प्रदेश राज्य मिलेट मिशन योजना के तहत जिले के 50 कृषकों के भ्रमण दल को सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह रवानगी उप संचालक कृषि श्री मुनेश कुमार शाक्य एवं सहायक संचालक कृषि डॉ. श्रीमती किरन रावत द्वारा दी गई। यह कृषक दल राजस्थान के विभिन्न प्रमुख कृषि संस्थानों का भ्रमण कर मिलेट और बाजरा उत्पादन की उन्नत तकनीकों की जानकारी प्राप्त करेगायह अध्ययन भ्रमण दल आत्मा के ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक श्री मंजेश त्यागी एवं कृषि विस्तार अधिकारी श्री संदीप कुमार रावत के नेतृत्व में रवाना हुआ है। भ्रमण के दौरान किसान दल सवाई माधोपुर, अजमेर, भरतपुर, जयपुर एवं जोधपुर आदि स्थानों का दौरा करेगा। वहां कृषक कृषि वैज्ञानिकों के साथ बाजरा एवं अन्य मिलेट फसलों की उत्पादन तकनीक पर विस्तृत चर्चा करेंगे। भ्रमण के दौरान कृषक विभिन्न शोध एवं कृषि संस्थानों में उपलब्ध मिलेट तथा बाजरा फसलों की आधुनिक उत्पादन तकनीकों, उन्नत किस्मों और प्रसंस्करण विधियों का प्रत्यक्ष अवलोकन करेंगे। इससे जिले के किसानों को अपने क्षेत्रों में मिलेट फसलों के उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलेगी।कृषक अध्ययन भ्रमण दल को रवाना करते समय कृषि विभाग के अन्य कार्यालयीन अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों को इस अध्ययन यात्रा के माध्यम से नई तकनीकों को सीखकर अपने खेतों में अपनाने और जिले में मिलेट उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *