एग्रीवेट: SIR यानी Special Intensive Revision को लेकर सियासी विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। केजरीवाल ने SIR प्रक्रिया को रद्द करने और इसके तहत हुए बदलावों को वापस लेने की मांग भी की। उन्होंने दावा किया कि हाल के वर्षों में हुए कई विधानसभा चुनावों को रद्द कर दोबारा चुनाव कराया जाना चाहिए। इस सूची में दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों का उन्होंने जिक्र किया।
SIR विवाद में Arvind kejriwal की बड़ी मांग, CEC Gyanesh Kumar की गिरफ्तारी, चुनाव रद्द करने की मांग – एग्रीवेट
Leave a Comment