Mandi Bhav: मूंग की कीमतों में जबरदस्त उछाल, 15 हजार के पार पहुंचा दाम, जानें देशभर की मंडियों का हाल – एग्रीवेट

atulpradhan
5 Min Read

एग्रीवेट: हमारी प्रिंट और डिजिटल पत्रिकाओं की सदस्यता लें

सोशल मीडिया पर हमारे साथ जुड़ें:

Mandi Bhav: मूंग की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. कीमतों में तेजी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं की देश की लगभग सभी मंडियों में मूंग दाल MSP से ऊपर बिक रही है. आइए जानते हैं देशभर की मंडियों का ताजा हाल,

Moong Bhav: मूंग की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है. मूंग की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है. मूंग दाल के दामों में लगातर तेजी बनी हुई है, जिससे किसानों को अच्छा फायदा हो रहा है. अच्छे दाम मिलने से किसानों के चहरे खिले-खिले नजर आ रहे हैं. देश की ज्यादतर मंडियों में मूंग के दाम न्यूतम स्मर्थन मूल्य (Minimum Support कीमत) से ऊपर चल रहे हैं. आइए आपको देश की उन टॉप मंडियों के बारे में बताते हैं जहां मूंग दाल सबसे ज्यादा कीमत पर बिक रहा है.

मूंग दाल की कीमतों में तेजी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं की देश की लगभग सभी मंडियों में मूंग दाल MSP से ऊपर बिक रही है. फिलहाल, केंद्र सरकार ने मूंग पर 8,558 रुपये का न्यूतम स्मर्थन मूल्य तय कर रखा है. लेकिन, मूंग के दाम 15 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं. केंद्रीय कृष‍ि व क‍िसान कल्याण मंत्रालय के एगमार्कनेट पोर्टल के अनुसार, बुधवार (29 अप्रैल) को केरल की पलक्कड़ मंडी में मूंग को सबसे अच्छा दाम मिला. यहां मूंग 15000 14100 रुपये/क्विंटल में बिकी.

इसी तरह, कर्नाटक की बैंगलोर मंडी में मूंग 13500 रुपये/क्विंटल, शिमोगा मंडी में 13000 रुपये/क्विंटल, महाराष्ट्र की मुंबई मंडी में 13000 रुपये/क्विंटल और केरल की कोट्टायम मंडी में 13000 रुपये/क्विंटल के भाव में बिकी. वहीं, देश की अन्य मंडियों का भी यही हाल है. मूंग दाल औसतन 8 हजार से 9 हजार रुपये/क्विंटल के भाव बिक रही है, जो MSP से ऊपर है. फिलहाल, कीमतों में तेजी बनी हुई है. उम्मीद है की ये तेजी आगे भी जारी रहेगी.

बता दें कि किसी भी फसल का दाम उसकी क्वालिटी पर भी निर्भर करता है. ऐसे में व्यापारी क्वालिटी के हिसाब से ही दाम तय करते हैं. फसल जितनी अच्छी क्वालिटी की होगी, उसके उतने ही अच्छे दाम मिलेंगे. अगर आप भी अपने राज्य की मंडियों में अलग-अलग फसलों का दाम देखना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं.

Hey! I am बृजेश चौहान . Did you liked this article and have suggestions to improve this article?

हम व्हाट्सएप पर हैं!

कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मोबाइल में पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप से जुड़ें.

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *