कब जारी होगी 24वीं किस्त? तारीख को लेकर ताजा अपडेट, जानें स्टेटस चेक करने का आसान तरीका.. – एग्रीवेट

atulpradhan
4 Min Read

एग्रीवेट: देश के किसानों की आर्थिक रुप से मदद करने के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. इन्हीं में से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसका लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है. अब तक सरकार इस योजना की 23 किस्त जारी कर चुकी है. ऐसे में हर किसान भाई, बहन की नजर है योजना की 24वीं किस्त पर की कब सरकार इस किस्त का पैसा बैंक खातों में जारी करेंगी,क्योंकि इस मदद से किसान खाद, बीज की खरीद कर लेते हैं, जिससे लागत में सहायता मिल जाती है और आमदनी में इजाफा होने की संभावना बढ़ जाती है. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 2019 में की थी, तब से छोटे और सीमांत किसानों को इस योजना के तहत सालाना 6,000 रुपये आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है तीन किस्तों में इस प्रकार- इसी प्रकार सरकार इस कल्याणकारी योजना के तहत किसानों के खातों में तीन किस्तों में राशि जारी करती है. प्रधानमंत्री Kisan Beneficiary Status ऐसे चेक करें?

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और आपको इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं है कि कैसे किस्त का स्टेटस चेक करें, तो बिल्कुल भी टेंशन न लें इस आसान तरीके से करें ऑनलाइन स्टेटस चेक- सबसे पहले लाभार्थी पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें. इसके बाद लाभार्थी Know Your Status विकल्प को सलेक्ट करें. उसके बाद किसान रजिस्ट्रेशन डिटेल्स दर्ज कर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भर OTP के जरिए वेरिफिकेशन करें. इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद स्क्रीन पर आपका स्टेटस नजर आ जाएगा. देश के हर किसान बहन-भाई की नजर पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त पर है कि कब सरकार इसे जारी करने का ऐलान करेंगी. इसी के चलते सरकार की ओर से किस्त को जारी करने की किसी तारीख का कोई ऐलान नहीं किया गया है. हालांकि, अनुमान यह लगाया जा रहा है कि अक्टूबर के आखिरी दिनों या नवंबर के पहले हफ्ते में किस्त जारी की जा सकती है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *