प्रधानमंत्री Kisan: 24वीं किस्त से चूके किसान न हों परेशान, 25वीं किस्त पाने के लिए करें ये काम – एग्रीवेट

Team Agrivate
5 Min Read

एग्रीवेट: प्रधानमंत्री Kisan Yojana: किसानों को खेती के खर्चों में मदद देने के लिए केंद्र सरकार पीएम किसान योजना चलाती है. इस योजना में किसानों को हर साल 6,000 रुपये की मदद मिलती है. सरकार यह रकम तीन बार में देती है. यानी हर चार महीने में किसान के खाते में 2,000 रुपये भेजे जाते हैं. यह पैसा सीधे बैंक खाते में आता है, ताकि किसानों को खेती से जुड़े छोटे-मोटे खर्चों के लिए कुछ आर्थिक सहारा मिल सके.

हाल ही में सरकार ने योजना की 24वीं किस्त जारी की थी. लेकिन कई किसानों के खाते में 2,000 रुपये नहीं पहुंचे. ऐसे में अब इन किसानों के मन में सवाल है कि, अगर 24वीं किस्त का पैसा नहीं मिला तो क्या 25वीं किस्त भी अटक जाएगी? इसका जवाब है – जरूरी नहीं. अगर किसान योजना के लिए पात्र है और किस्त रुकने की वजह को ठीक करवा लेता है, तो उसे अगली किस्त का पैसा मिल सकता है.

कई बार किसान योजना के लिए पात्र होते हैं, लेकिन छोटी-छोटी गलतियों के कारण उनके खाते में किस्त नहीं पहुंच पाती. इसकी कुछ आम वजहें हैं.

अगर किसी किसान को 24वीं किस्त नहीं मिली है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि उसे 25वीं किस्त का पैसा भी नहीं मिलेगा. किसान को सबसे पहले यह पता करना होगा कि उसकी पिछली किस्त क्यों रुकी थी. अगर बैंक खाते, आधार लिंकिंग, DBT, ई-केवाईसी या जमीन के सत्यापन से जुड़ी कोई कमी है, तो उसे जल्द ठीक करवा लेना चाहिए.

ऐसा करने पर पात्र किसान को अगली किस्त मिल सकती है. इतना ही नहीं, अगर किसान की पुरानी किस्त किसी तकनीकी या दस्तावेजी कमी के कारण रुकी थी और अब वह कमी दूर हो गई है, तो बकाया किस्त का पैसा भी मिल सकता है.

अगर सभी जरूरी काम पूरे होने के बाद भी किस्त का पैसा खाते में नहीं आया है, तो किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी जानकारी और भुगतान का स्टेटस देख सकते हैं. इसके अलावा योजना से जुड़े अधिकारियों या हेल्पलाइन पर भी शिकायत कर सकते हैं.

पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 और 011-24300606 पर संपर्क करके किस्त अटकने की वजह पूछी जा सकती है. इसलिए किसानों को अगली किस्त का इंतजार करने के बजाय अभी अपनी जानकारी जांच लेनी चाहिए, ताकि आगे पैसा आने में परेशानी न हो.

Share This Article