एग्रीवेट: यूरिया की कीमतों में 62% गिरावट, फिर भी सरकार पर बढ़ेगा खाद सब्सिडी का बोझ! किसानों को क्या होगा फायदा? किसानों के लिए खाद से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे समझना बेहद जरूरी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरिया की कीमतें करीब 62 फीसदी तक गिर गई हैं. मई में जिस यूरिया की कीमत करीब 950 डॉलर प्रति टन पहुंच गई थी, वह अक्टूबर तक घटकर करीब 362 डॉलर प्रति टन रह गई. लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार को इस साल खाद पर करीब 2.50 लाख करोड़ रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं.. अब सवाल है कि जब यूरिया अंतरराष्ट्रीय बाजार में इतना सस्ता हो गया है, तो सरकार का खर्च क्यों बढ़ रहा है? क्या किसानों को भी यूरिया सस्ता मिलेगा? देश में खाद की उपलब्धता कैसी है. क्या भारत यूरिया के मामले में आत्मनिर्भर हो पाएगा?
विदेशों में यूरिया 62 फीसदी सस्ता, फिर भी सरकार पर बढ़ेगा 2.50 लाख करोड़ का बोझ!, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – एग्रीवेट