देश में अनाज का रिकॉर्ड उत्पादन, 378.53 मिलियन टन तक पहुंचा आंकड़ा.. चावल में भी नया रिकॉर्ड – एग्रीवेट

Team Agrivate
7 Min Read

एग्रीवेट: Foodgrain Production India: देश के किसानों ने एक बार फिर खेती में नया रिकॉर्ड बनाया है. साल 2025-26 में भारत का कुल खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर 378.53 मिलियन टन पहुंच गया है. यानी देश में चावल, गेहूं, दालों और दूसरे अनाजों की पैदावार में अच्छी बढ़ोतरी हुई है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 26 नवंबर को फसलों के चौथे और अंतिम उत्पादन अनुमान जारी करते हुए यह जानकारी दी. उनके मुताबिक, पिछले साल 2024-25 के मुकाबले इस बार 208 लाख टन ज्यादा अनाज पैदा हुआ है.

इस बढ़ोतरी में किसानों की मेहनत के साथ बेहतर बीज, खेती के नए तरीके और सरकारी योजनाओं की भी भूमिका रही है. इसके साथ ही चावल के उत्पादन में भारत ने चीन को पीछे छोड़कर दुनिया में पहला स्थान बनाए रखा है.

कृषि मंत्री के मुताबिक, साल 2025-26 में देश में चावल का उत्पादन बढ़कर 155.15 मिलियन टन हो गया. पिछले साल के मुकाबले इसमें 49.70 लाख टन की बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ ही भारत दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश बना हुआ है. वहीं, गेहूं का उत्पादन 122.06 मिलियन टन दर्ज किया गया. गेहूं उत्पादन के मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है. इस लिस्ट में चीन पहले नंबर पर है. यानी चावल और गेहूं दोनों ही देश की खाद्य जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं.

इस बार सिर्फ चावल और गेहूं ही नहीं, बल्कि मक्का, मोटे अनाज और दालों की पैदावार में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. देश में दालों का कुल उत्पादन 272 लाख टन रहा, जो पिछले साल से ज्यादा है. इसके अलावा खाने के तेल के लिए उगाई जाने वाली फसलों का उत्पादन भी बढ़ा है. इससे किसानों के लिए फसल उत्पादन के लिहाज से यह साल अच्छा रहा है.

#WATCH | Delhi | Union Minister Shivraj Singh Chouhan says, “The final estimates for food grain production for the year 2025-26 have now been released, revealing a historic, record-breaking output. According to these final estimates, total food grain production has reached 378.53 million tonnes, an increase of 208 lakh tonnes over the previous year. Regarding rice, India has set a new record. Total rice production has exceeded 155 million tonnes… For the second consecutive year, India ranks first globally in rice production… India has also set a new record in wheat production, which reached 122.06 million tonnes… India currently holds the second position globally in wheat production, following China… As for pulses, it is worth noting that India both produces and imports them… While we have not yet met our full requirement, production has increased, which has, in turn, led to a reduction in imports… Overall, it has been a year marked by record-breaking output and the establishment of several new production milestones.”

अब किसानों के सामने अगली फसल का सवाल है. कृषि मंत्री ने 2026-27 के लिए फसलों के पहले अग्रिम अनुमान भी जारी किए हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि अल नीनो और कम बारिश की आशंका के बावजूद देश में अनाज उत्पादन की स्थिति संभली रह सकती है.

हालांकि, मौसम को लेकर चिंता भी बनी हुई है. अल नीनो की स्थिति में कई इलाकों में बारिश सामान्य से कम हो सकती है. इसका असर खरीफ की बुवाई, फसलों की बढ़वार और पानी की उपलब्धता पर पड़ सकता है. इसी वजह से सरकार ने 2026-27 के लिए खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य 373.93 मिलियन टन रखा है. यह पिछले साल के तीसरे अग्रिम अनुमान से कम है. ऐसे में किसानों के लिए मौसम के हिसाब से फसल का चुनाव और पानी का सही इस्तेमाल करना जरूरी होगा.

Share This Article