उधमी महिला कृषक ने खेती में फहराया परचम फसलें बनी अतिरिक्त आय का जरिया—जानें पूरा मामला – एग्रीवेट

Team Agrivate
4 Min Read

एग्रीवेट: 28 नवंबर 2026, छिन्दवाड़ा (कृषक जगत): उधमी महिला कृषक ने खेती में फहराया परचम फसलें बनी अतिरिक्त आय का जरिया – अनुपयोगी भूमि को खेती का आधार बनाने बाली आरोग्य हॉस्पिटल की डायरेक्टर पूजा खंडेलवाल कृषि में नए-नए प्रयोग करते हुए फसल विविधीकरण कर खेती को उधोग की तरह कर रही है। इनके खेतों में चिया सीड जैसी औषधि फसल के अलावा अन्य फसलों को भी देखा जा सकता है। सुश्री खंडेलवाल प्राकृतिक उत्पादों को शीघ्र ही धरती अमृत ब्रांड से विक्रय प्रारंभ करने की योजना बनाए हुए हैं। उन्होंने अपने खेत पर 5एकड़ में चिया सीड एवं 7 एकड़ में तुअर के अलावा ईरानी अकरकरा एवं जैविक तरीके से सब्जी उत्पादन कर रही है।

गत दिवस उप संचालक कृषि श्री मोरीस नाथ एवं परियोजना संचालक आत्मा श्री धीरज ठाकुर ने खेती का अवलोकन किया। आत्मा योजना के प्रयासों से नवाचार एवं फसल विविधीकरण को लेकर किसानों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। चिया सीड की खेती एक नई संभावनाशील फसल के रूप में उभर रही है। कृषि विभाग एवं आत्मा परियोजना द्वारा किसानों को नई फसलों एवं प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहन के परिणामस्वरूप जिले में 150 एकड़ से अधिक क्षेत्र में चिया सीड की खेती की जा रही है।

इसी दिशा में श्रीमती पूजा खंडेलवाल एक प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आई हैं। वे पिछले 8 वर्षों से आरोग्य हॉस्पिटल की मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में जिम्मेदारी निभा रही हैं। उन्होंने लगभग एक वर्ष पूर्व लंबे समय से पड़ती एवं अनुपयोगी पड़ी भूमि पर खेती की शुरुआत की।

Share This Article