Todays Top News List: चावल समेत 5 फसलों की पैदावार में भारत नंबर-1, सपा का वादा-किसानों का कर्जमाफ करेंगे, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें – एग्रीवेट

Team Agrivate
35 Min Read

एग्रीवेट: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को संविधान दिवस के मौके पर लखनऊ में एक जनसभा कर चुनावी घोषणापत्र जारी किया। सपा ने इसे ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’ और ‘पीडीए का प्रणपत्र’ नाम दिया है

नयी दिल्ली/लखनऊ: कांग्रेस ने संविधान दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को देशभर में ‘संविधान रक्षा मार्च’ निकाला और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर संविधान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों से वे इसे ‘‘कमजोर’’ कर रहे हैं।

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारत का संविधान सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि देश की आत्मा है और हर हाल में इसकी रक्षा की जाएगी।

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को निर्देश दिया कि खाद्य पदार्थों के पैकेट के सामने वाले हिस्से पर दी जाने वाली पोषण संबंधी जानकारी में ‘नमक’ के साथ-साथ ‘अतिरिक्त चीनी’ और ‘अतिरिक्त वसा’ के बजाय ‘कुल शर्करा’ और ‘संतृप्त वसा’ को चिंता का विषय माने जाने वाले पोषक तत्वों के रूप में दर्शाया जाना चाहिए।

खाद्य पदार्थों के पैकेट के सामने वाले हिस्से पर पोषण संबंधी जानकारी (एफओपीएनएल) चित्रात्मक रूप में दी जाती है, जिससे उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों की खरीद और स्वास्थ्यवर्धक आहार के चयन के संबंध में सोच-समझकर निर्णय लेने में मदद मिलती है।

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो-दिवसीय बैठक शुक्रवार से दिल्ली में शुरू होगी, जिसमें संगठन से जुड़े प्रमुख मुद्दों और पार्टी की भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, पूसा परिसर में आयोजित होने वाली इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भी शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे।

भोपाल वन्यजीव संरक्षण और बेहतर प्रबंधन की दिशा में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की कार्यप्रणाली अब दूसरे राज्यों के लिए भी सीखने का माध्यम बन रही है। इसी क्रम में राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व से आए चार सदस्यीय अधिकारी-कर्मचारी दल का 22 एवं 23 नवंबर को आयोजित दो दिवसीय भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

मध्य प्रदेश के खंडवा में कोतवाली पुलिस ने किसान से हुई 8 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए महाराष्ट्र के दो 19 वर्षीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई पूरी 8 लाख रुपये की राशि बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, 22 नवंबर को ग्राम बांगरदा निवासी शुभम सोलंकी मलकापुर से कपास बेचकर 8 लाख रुपये लेकर खंडवा आया था।

बस स्टैंड पर बाथरूम जाते समय दीवार पर रखे रुपये चोरी कर आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे। कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त जांच में आरोपियों की पहचान हुई। कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण आर्य सहित पुलिस एवं साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भारत ने खाद्यान्न उत्पादन के क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड कायम किया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले कृषि वर्ष के अंतिम फसल उत्पादन आंकड़े और मौजूदा खरीफ सीजन के पहले अग्रिम अनुमान जारी किए।

नयी दिल्ली: 26 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर जारी बातचीत के बीच वाम दलों ने भी ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत राज्य में चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में सीटें हासिल करने के प्रयास में हैं।

नयी दिल्ली: 26 नवंबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को धनिया की कीमत 474 रुपये की गिरावट के साथ 14,796 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के दिसंबर महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 474 रुपये या 3.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,796 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। इसमें 15,450 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

नयी दिल्ली: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच जारी बातचीत में चुनावी आंकड़े अहम भूमिका निभा रहे हैं। कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 40 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की बढ़त को ज्यादा सीटें मांगने का आधार बनाया है, तो सपा ने संख्या के बजाय ‘जीत के समीकरण’ पर जोर दिया है।

कांग्रेस जिन 40 सीटों पर जोर दे रही है, उनमें से वह वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक सीट पर जीत दर्ज कर सकी थी, दो सीटों पर वह दूसरे और 12 पर तीसरे स्थान पर रही थी, जबकि शेष 25 सीटों पर उसके उम्मीदवार चौथे या उससे नीचे स्थान पर रहे थे।

लखनऊ: सपा नेता आजम खान ने कहा, “हम उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। इस समय 1,000 पढ़े-लिखे बच्चे और बच्चियां रोज आत्महत्या कर रहे हैं। अब आप देखिए कि हमारा देश कहां जा रहा है। इस समय लोगों के लिए मौत सस्ती और जिंदगी महंगी है।”

नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में यमुना का 60 प्रतिशत हिस्सा साफ किया जा चुका है और नदी के शेष हिस्से को स्वच्छ बनाने का काम जारी है।

पणजी: आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को गोवा के कैनाकोना तालुका में अपनी ‘महंगाई मुक्ति यात्रा’ शुरू की और प्रत्येक परिवार को हर महीने 15,000 रुपये के लाभ देने का वादा किया।

सपा का घोषणा पत्र – सपा ने इसे ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’ और ‘पीडीए का प्रणपत्र’ नाम दिया है. इसमें कृषि से जुड़े कई बड़े वादे किए गए हैं.

सभी 23 फसलों और दूध के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए गारंटी लागू करने का वादा

आलू टमाटर प्याज और अन्य फसलों के लिए राज्य मूल्य क्षतिपूर्ति व्यवस्था करने का वादा

गावों विकास के लिए फंड लाएंगे

किसानों की कर्जमाफी के लिए योजना तुरंत लागू की जाएगी

गन्ना किसान का भुगतान 24 घंटे में करने के लिए व्यवस्था की जाएगी

न्यू विलेज क्लस्टर बनेंगे जिससे सभी सुविधाएं गांवों में मिलेंगी

25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा

शहरी रोजगार गारंटी अधिनियम लाने का वादा

पुरानी पेंशन योजना लागू करने,

गन्ना किसानों को 24 घंटे में भुगतान देने का वादा

छात्रों के लिए लैपटॉप वितरण योजना फिर से लागू करेंगे

समाजवादी कैंटीन में 5 रुपये की भोजन थाली दी जाएगी

लखनऊ: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार पर राहुल गांधी और कांग्रेस से डरने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि और कहा कि प्रशासन ने उन्हें यहां संविधान रक्षा यात्रा निकालने से रोक दिया।

खरगे ने कहा, “मुझे यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन राज्य सरकार राहुल गांधी, कांग्रेस और यहां तक कि मुझसे भी इतनी डरती है कि उसे हमारी परछाइयों से भी डर लगने लगा है। जब भी हमें मौका मिलेगा, हमारे कार्यकर्ता यात्रा निकालेंगे और उस जगह पहुंचेंगे जहां हमें आज जाना था।”

उत्तर मध्य रेलवे ने 17 नवंबर, 2026 को अपने तीन मंडलों- प्रयागराज, झांसी और आगरा के वरिष्ठ अधिकारियों तथा कार्यशालाओं को भेजे लिखित निर्देश में कहा कि कुछ रेल कर्मचारी ड्यूटी के दौरान अपने सोशल मीडिया खातों पर रील बनाकर पोस्ट कर रहे हैं, जो रेल परिचालन की सुरक्षा के लिहाज से नुकसानदेह है।

नयी दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच सीट बंटवारे की बातचीत के दौरान सहारनपुर जिले की दो विधानसभा सीटें विवाद का केंद्र बन गई हैं क्योंकि स्थानीय कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की इन सीटों पर दावेदारी और सपा की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा ने दोनों दलों के बीच तल्खी बढ़ा दी है।

सहारनपुर और बेहट विधानसभा सीटों को लेकर दोनों पार्टियों के बीच खींचतान जारी है। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने सपा के उम्मीदवार घोषित करने पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि उनकी पार्टी किसी से सीटों की भीख नहीं मांग रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वह सपा के साथ सीट बंटवारे की बातचीत जारी रखने के संबंध में पार्टी नेतृत्व से चर्चा करेंगे।

नयी दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक संकट के आरोपों को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘‘किसान परेशान नहीं हैं, बल्कि कांग्रेस परेशान है।’’

सतना: मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक पुलिसकर्मी ने एक युवक का चाकू दिखाकर कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उसके परिजनों से 50,000 रुपये की फिरौती वसूलने का प्रयास किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र में बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमियानी रात हुई इस घटना में आरोपी पुलिसकर्मी व दो अन्य को पकड़ लिया गया है जबकि एक फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है।

मुंबई: सूखे के बीच, महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने बुधवार को 33 जिलों के गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के 42.30 लाख किसानों को अगले तीन महीनों के लिए मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मंजूरी दी, जो प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना के अंतर्गत शामिल नहीं हैं। मंत्रिमंडल ने नंदुरबार जिले में नर्मदा-तापी नदी-जोड़ो परियोजना (एनटीआरएलपी) के लिए 5,548 करोड़ रुपये भी मंजूर किए।

उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर बातचीत जारी रहने के बीच गठबंधन सहयोगी समाजवादी पार्टी (सपा) ने पांच सीट पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए।

कोलकाता: 26 नवंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पश्चिम बंगाल में संपर्क व्यवस्था में सुधार के लिए 35,000 करोड़ रुपये की लागत से क्रियान्वित परियोजनाओं के अतिरिक्त, एक लाख करोड़ रुपये की सड़क अवसंरचना परियोजनाओं की बृहस्पतिवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि ।

गडकरी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की उपस्थिति में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र राज्य में सड़क अवसंरचना को मजबूत करने और पड़ोसी राज्यों के साथ संपर्क व्यवस्था मजबूत करने वाली परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में 2026 के विधानसभा चुनाव में 93 प्रतिशत मतदान संविधान की ‘‘जीत’’ है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग संवैधानिक मूल्यों में विश्वास रखते हैं।

जयपुर: राजस्थान के शेखावाटी सहित अनेक इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है और बीती रात फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार से कई जगह शीतलहर चलने की चेतावनी दी है।

नयी दिल्ली: कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं के खिलाफ बृहस्पतिवार को ‘संविधान रक्षा मार्च’ निकाला और मताधिकार की सुरक्षा की मांग की।

कांग्रेस ने संविधान दिवस के अवसर पर हर प्रदेश में यह मार्च निकालने का फैसला किया है।

शिमला: 26 नवंबर – हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में जंगल में लगी आग के दौरान एक जलता हुआ पेड़ कार पर गिरने से कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान चगांव गांव निवासी संजोकी कुमारी (57) के रूप में हुई है। हादसे में घायल वीरेंद्र सिंह (43) और अभिषेक कुमार (36) भी इसी गांव के रहने वाले हैं।

नयी दिल्ली: 26 नवंबर – सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी वेब सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ के भारत में संभावित प्रसारण को लेकर कई शिकायतें मिली हैं और उसने इस स्ट्रीमिंग मंच से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि पाकिस्तान में बनी सामग्री भारत में प्रसारित न की जाए। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इस वेब सीरीज का ट्रेलर मंगलवार को जारी किया गया था, लेकिन नेटफ्लिक्स ने अभी तक इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं की है कि चार दिसंबर को होने वाली इसकी रिलीज में भारत भी शामिल है या यह केवल पाकिस्तान और अन्य देशों के दर्शकों के लिए है। भारत में फिल्म उद्योग से जुड़े दो संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर इस कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

मसूद का यह बयान उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से पांच सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा किए जाने को लेकर उनकी नाराजगी जाहिर करने के एक दिन बाद आया है।

काठमांडू: नेपाल सरकार ने अगस्त में त्रिशूली-भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ के बाद लापता हुए 213 भारतीय नागरिकों को मृत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) ने अपनी वेबसाइट पर इन 213 लापता भारतीय नागरिकों की सूची प्रकाशित की है। यह सूची उनकी मृत्यु की आशंका के आधार पर उन्हें मृत घोषित करने की प्रक्रिया के तहत जारी की गई है।

लखनऊ: वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग बृहस्पतिवार से गोरखपुर में दो दिनों तक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर गोरखपुर में पांच मंडलों के 17 जिलों की समीक्षा की जाएगी। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा भी निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इन बैठकों में शामिल होंगे।

नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में भारत की ‘‘अग्रणी भूमिका’’ की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के हर रूप के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। शाह ने 2008 के मुंबई हमलों में मारे गए सैनिकों, पुलिसकर्मियों और निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि भी दी।

हमले की बरसी पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शाह ने कहा कि 2008 में इसी दिन मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों ने पूरे देश को झकझोर दिया था।

दिल्ली | यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) ने भारतीय सामान पर 25% तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है, या अगर आपसी ट्रेड एग्रीमेंट होता है तो 17% टैरिफ लगाया जाएगा। राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कहा, “आश्चर्यजनक है कि पहले ही 18% का फॉर्मुला तय था। अमेरिका ने कहा कि वो 18% टैरिफ लेंगे और भारत शून्य लेगा। ये किस तरह का ट्रेड नेगोशिएशन (व्यापार वार्ता) है? बराबरी का फैसला होता है लेकिन यहां क्या हो रहा है?

भारत अमेरिका में उत्पाद बेचेगा तो 18% और अमेरिका जब भारत में अपना उत्पाद बेचेगा तो 0%। दिल्ली में ये कैसी सरकार है? पहले इसके विपरीत होता था। अमेरिका भारत में सामान बेचता था तो हम उस पर करीब-करीब 25 प्रतिशत टैरिफ लगाते थे और भारत पर औसतन 3 प्रतिशत टैरिफ था… अकेले रेवेन्यू में 40 बिलियन डॉलर का घाटा होगा…इतना नुकसान सहने का क्या मतलब है?… ये घाटा और बढ़ेगा।”

अयोध्या, उत्तर प्रदेश | केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा, “अमेरिका ने भारत पर जो टैरिफ लगाया है, अभी वो 25% लगाया है लेकिन आगे की बातचीत के बाद ये 17% हो जाएगा। यह बाकी के हमारे दक्षिणी एशिया के देशों की तुलना में 1% कम होगा। इसका श्रेय हमारी सरकार को जाना चाहिए कि इतनी अच्छी बातचीत करके ट्रेड डील में टैरिफ की दर तय की जाएगी। ये हम लोगों की बहुत अच्छी उपलब्धि है।”

नयी दिल्ली: 26 नवंबर – दिल्ली के चिड़ियाघर में करीब दो सप्ताह से एक आवारा कुत्ते की तलाश की जा रही है। यह कुत्ता मुख्य द्वार से परिसर में घुसा और इसकी मौजूदगी से चिड़ियाघर के अन्य जानवरों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।

श्रीनगर: कश्मीर में ठंड का प्रकोप जारी है। श्रीनगर में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के बराबर है।

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजमार्गों के किसी हिस्से को यातायात के लिए खोलने से पहले वहां घटना प्रबंधन सेवाओं (आईएमएस) की उपलब्धता सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करना है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बुधवार को जारी दिशानिर्देश में यह कहा।

एनएचएआई ने एक बयान में कहा कि इन दिशानिर्देशों का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाना और दुर्घटनाओं, वाहनों के खराब होने तथा अन्य आपात स्थितियों में राष्ट्रीय राजमार्गों का इस्तेमाल करने वालों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना है।

लखनऊ में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि संविधान दिवस के कार्यक्रम के बाद दोनों दलों के बीच बातचीत फिर शुरू होगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा अच्छे फैसले पर पहुंचना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए दोनों पक्षों की नीयत साफ होनी चाहिए.

राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि दोनों पार्टियों को एक-दूसरे की भावनाओं और हितों का सम्मान करना चाहिए. साथ ही नेताओं को संयमित भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर दोनों दल एकजुट होकर मिलकर काम करेंगे तो उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन की सरकार बन सकती है.

महाराष्ट्र के नासिक जिले में इस साल गर्मियों में प्याज की खेती कम होने की आशंका है. सूखे जैसे हालात और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलने से किसान कम जमीन पर प्याज की बुवाई कर सकते हैं. राज्य के कृषि विभाग के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इस सीजन में प्याज की खेती का रकबा घटकर करीब 1.50 लाख हेक्टेयर रह सकता है. पिछले साल किसानों ने 2.25 लाख हेक्टेयर में प्याज उगाया था. यानी इस बार खेती का रकबा करीब 30 फीसदी कम हो सकता है. खास बात यह है कि रकबे में कमी और पानी की किल्लत से पैदावार घटने की आशंका है. कृषि विभाग ने इस साल प्याज उत्पादन करीब 30 लाख टन रहने का अनुमान लगाया है. पिछले सीजन में यह 45 लाख टन था.

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को अपनी छवि सुधारने की जरूरत नहीं है. अगर किसी को अपनी छवि की चिंता करनी चाहिए तो वह भाजपा है. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा पिछले 10 साल से जनता से झूठे वादे कर रही है और जनहित में कोई काम नहीं किया है.

प्रमोद तिवारी ने दावा किया कि आगामी चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा और उसकी सीटें 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएंगी.

आराधना मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन काफी मजबूत है. गठबंधन ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मिलकर भाजपा को प्रदेश में आगे बढ़ने से रोका था. उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भी INDIA गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा.

कांग्रेस सांसद और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी के अलग घोषणापत्र जारी करने पर कहा कि गठबंधन में सभी फैसले मिलकर लिए जाते हैं. उन्होंने कहा कि गठबंधन का मतलब संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस और साझा बयान होता है. ऐसे में सपा अलग तरीके से क्या कर रही है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है.

लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के नेता कितना भी अपना रूप बदल लें, प्रदेश की जनता उनकी सच्चाई जानती है. सपा आज तीन घोषणापत्र जारी करने जा रही है. पाठक ने सवाल उठाते हुए कहा कि आमतौर पर एक परीक्षा का एक ही प्रश्नपत्र होता है, लेकिन सपा तीन घोषणापत्रों के जरिए जनता को गुमराह करना चाहती है.

उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अपने संकल्प पत्र के सभी वादे पूरे किए हैं, जबकि समाजवादी पार्टी सिर्फ जनता को गुमराह कर वोट हासिल करना चाहती है. पाठक ने यह भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा को तुष्टिकरण के अलावा किसी और मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संविधान दिवस के मौके पर बहुजन स्वराज संकल्प महारैली आयोजित की जा रही है. AIMIM और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की ओर से रमाबाई अंबेडकर मैदान में रैली की तैयारियां चल रही हैं. इसमें AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख व सांसद चंद्रशेखर आजाद शामिल होंगे.

कांग्रेस नेता उदित राज ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले INDIA गठबंधन को लेकर कहा कि अभी सीटों के बंटवारे पर बातचीत चल रही है. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) दोनों ज्यादा सीटों की मांग कर सकती हैं. उन्होंने कहा कि देश के सामने लोकतंत्र को बचाने की बड़ी चुनौती है और आम जनता कई समस्याओं से जूझ रही है. इसी को ध्यान में रखकर गठबंधन पर फैसला लिया जाएगा. उदित राज ने कहा कि कोई भी गठबंधन में मतभेद पैदा करने की कोशिश करे, दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे.

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के गठबंधन को लेकर JMM नेता मनोज पांडे ने कहा कि दोनों दलों के बीच अभी बातचीत चल रही है. गठबंधन को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है. फिलहाल सीटों के बंटवारे पर चर्चा की जा रही है कि कौन सा दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा. उन्होंने कहा कि दोनों तरफ से बातचीत जारी है और गठबंधन टूटा नहीं है. उम्मीद है कि बातचीत सकारात्मक नतीजे पर पहुंचेगी और दोनों दलों के बीच गठबंधन होगा.

इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ISMA) ने चालू चीनी सीजन 2026-27 (अक्टूबर-सितंबर) में देश का चीनी उत्पादन 2.65 करोड़ टन रहने का अनुमान लगाया है. यह पिछले सीजन के 2.797 करोड़ टन उत्पादन से कम है. वहीं, सरकार ने इस सीजन में 2.75 करोड़ से 2.85 करोड़ टन चीनी उत्पादन का अनुमान जताया है.

दिल्ली के गीता कॉलोनी में सड़क किनारे बनी वन पट्टी में आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम जारी है. फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है. मामले में अधिक जानकारी का इंतजार है.

भारत में कॉफी की कीमतों में गिरावट से किसानों की चिंता बढ़ गई है. कर्नाटक में अक्टूबर से शुरू हुए कॉफी मार्केटिंग सीजन 2026-27 के दौरान कच्ची कॉफी की कीमतें अलग-अलग किस्मों में 5 से 19 फीसदी तक गिर गई हैं. इससे उन किसानों को नुकसान की आशंका है, जो फिलहाल अरेबिका कॉफी की कटाई कर रहे हैं.

हरियाणा के धान उत्पादक इलाकों में पराली जलाने की घटनाएं जारी हैं. मंगलवार को राज्य में पराली जलाने के 7 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही 15 सितंबर से अब तक खेतों में आग लगाने की कुल घटनाओं की संख्या बढ़कर 341 हो गई है. हरियाणा अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (HARSAC) के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल पराली जलाने के मामले पिछले वर्षों के मुकाबले काफी कम हैं.

पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बंगाल दौरे को नई उम्मीद बताया है. उन्होंने कहा कि गडकरी की दूरगामी सोच है और वे किसी को निराश नहीं करते. घोष ने उन्हें ‘विश्वकर्मा’ बताते हुए कहा कि उनके दौरे से बंगाल में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है. कई योजनाओं के लिए पहले से बजट आवंटित है. ऐसे में इन पर काम तेज हो सकता है. इसके अलावा कुछ नई योजनाओं की घोषणाएं भी हो सकती हैं.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली में AIIMS के आसपास एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 188 दर्ज किया गया है. यहां हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने जरूरी चीजों की बढ़ती कीमतों का बोझ आम लोगों पर नहीं पड़ने देने का निर्देश दिया है. उन्होंने राज्य में सस्ते धान्य चावल (धरनी राइस) की बिक्री के केंद्रों की संख्या 286 से बढ़ाकर 500 करने को कहा है.

उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड का असर बढ़ने लगा है. यहां कई जगहों पर तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, गुरुवार यानी 26 नवंबर को भी कई राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में घने कोहरे का पूर्वानुमान जारी किया है. इसके अलावा, पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों और ओडिशा में भी घना कोहरा छा सकता है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: मॉनसून की विदाई हो चुकी है मौसम ने ठंड का रुख लेना शुरू कर दिया है. दिल्ली में शाम होते ही कोहरे की चादर दिखने लग रही है और सुबह तापमान नीचे लुढ़क जाता है. अर्नब और मुरासु चक्रवात के चलते अभी तटीय राज्यों में तेज हवाएं ठंड को बढ़ा रही हैं. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में तापमान तेजी से नीचे गया है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में मौसम की करवट ने ठिठुरन बढ़ा दी है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलने से मौसम में तेज बदलाव देखा जा रहा है. उत्तराखंड समेत पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी दर्ज की जा रही है.

पीएम किसान सम्मान निधि 25वीं किस्त (प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi 24th Installment) का किसानों को इंतजार है. एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की खरीद तेजी से चल रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (mal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Share This Article