मछली पालन का बिजनेस शुरू करने वालों को मिलेगी 60% तक सब्सिडी, सरकार दे रही आर्थिक मदद, जानें आवेदन का तरीका – एग्रीवेट

Team Agrivate
5 Min Read

एग्रीवेट: अगर आप खेती किसानी के साथ इनकम के दूसरे जरिए को तलाश रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद ही खास है, क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई खेती करने के साथ ऐसे करोबार को शुरु करने की सोचते हैं, जो कम लागत में आसानी से शुरु किया जा सकें. ऐसे में अगर किसान खेती के साथ मछली पालन करते हैं, तो वह प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत  60 प्रतिशत तक अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकते हैं. आइए आगे की कड़ी में जानें क्या है आवेदन प्रक्रिया और किन कामों में मिलेगी सरकारी मदद.

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2020 में की गई थी. इस योजना को देश में मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास, मछली उत्पादन बढ़ाने और मछुआरों तथा मछली पालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू किया गया.

इस योजना के माध्यम से सरकार मछली पालन के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने, आधुनिक तकनीकों को अपनाने और मछली उत्पादन से लेकर उसके भंडारण एवं बिक्री तक की सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दे रही है. इसका लाभ केवल बड़े मछली पालकों तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे मछली किसान, मछुआरे, स्वयं सहायता समूह और मछली पालन से जुड़े दूसरे पात्र लोग भी निर्धारित नियमों के अनुसार इसका लाभ उठा सकते हैं.

मछली पालन पर कितनी मिलती है सब्सिडी?

किन कामों के लिए मिल सकती है सरकारी सहायता?

योजना के तहत मछली पालन से जुड़ी कई गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाता है. इसका उद्देश्य मछली उत्पादन बढ़ाने के साथसाथ इस व्यवसाय को आधुनिक और अधिक लाभकारी बनाना है. ऐसे में सरकार मछली पालकों को इन कामों के लिए देंगी सरकारी मदद

मछली पालन का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक पात्र व्यक्ति.

मत्स्य पालन क्षेत्र में काम करने वाले उद्यमी.

अगर आप मछली पालन का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले अपने जिले के मत्स्य पालन विभाग से संपर्क करें या फिर सरकार के आधिकारिक पोर्टल pmmsy.dof.gov.in की भी मदद ले सकते हैं. साथ ही आवेदन के दौरान आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक खाते की जानकारी, फोटो, जमीन या तालाब से जुड़े दस्तावेज और परियोजना रिपोर्ट जैसे कागजात मांगे जा सकते हैं. इसलिए इन कागजों को पहले से तैयार कर रखें.

Share This Article