सर्दियों में खूब खाते हैं मेथी के पराठे और सब्जी? ज्यादा सेवन से हो सकती हैं ये 5 परेशानियां, जानें एक दिन में कितनी खाएं – एग्रीवेट

Team Agrivate
6 Min Read

एग्रीवेट: सर्दियों का मौसम आते ही सभी के घरों में मेथी का साग, मेथी के पराठे बहुत बनाएं जाते हैं. यहीं कारण होता है कि बाजारों में इसकी बिक्री अधिक बढ़ जाती है और साथ ही मेथी से बने व्यंजन लोग बड़े ही चाव से खाते हैं, लेकिन शायद कुछ लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि मेथी के सेवन करने से क्या-क्या फायदे होते हैं और क्या-क्या नुकसान. चलिए आगे जानते हैं मेथी खाने के क्या लाभ हैं, एक दिन में कितनी मात्रा सुरक्षित मानी जाती है और ज्यादा खाने से शरीर को कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं.

मेथी को पोषक तत्वों से भरपूर हरी सब्जियों में गिना जाता है. इसमें फाइबर, आयरन और अन्य जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. यही वजह है कि सर्दियों में इसे डाइट का हिस्सा बनाने की सलाह दी जाती है. मेथी में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाए रखने और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है. इसके अलावा, मेथी के दानों में भी कई उपयोगी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरुरी होते हैं.

अगर आप मेथी का सेवन करना चाहते हैं तो इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें कि मेथी का सेवन जितना लाभकारी हो सकता है, तो उतना ही नुकसानदायक भी यानी की मेथी का सेवन करते समय मात्रा का अधिक ध्यान रखना होता है. ऐसे में आप एक दिन में एक कटोरी पकी हुई मेथी की सब्जी खाना सामान्य तौर पर पर्याप्त हो सकता है.

ज्यादा मेथी खाने से क्या नुकसान होते हैं?

अगर आप मेथी का सेवन करते हैं तो इस बात के अच्छे से समझ लीजिए की मेथी का अधिक मात्रा में सेवन शरीर के लिए काफी नुकसानदायक भी साबित हो सकता है. इस प्रकार-

मेथी का सेवन करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

मेथी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इसे जितना चाहें उतना खाया जाए. सर्दियों में मेथी की सब्जी, साग और पराठे का आनंद जरूर लें, लेकिन संतुलित मात्रा में. अगर आप मेथी के दानों का नियमित सेवन करते हैं, तो उनकी मात्रा का ध्यान रखें. डायबिटीज के मरीज, नियमित दवाएं लेने वाले और मेथी से एलर्जी की समस्या वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. गर्भवती महिलाओं को भी मेथी के दानों की अधिक या औषधीय मात्रा लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.

Share This Article