Maandhan Yojana: हर महीने 55 रुपये से शुरू करें निवेश, बुढ़ापे में पाएं 3,000 पेंशन.. जानें डिटेल्स – एग्रीवेट

Team Agrivate
6 Min Read

एग्रीवेट: प्रधानमंत्री Kisan Maandhan Yojana: किसान अपनी पूरी जिंदगी खेतों में मेहनत करके परिवार का पेट पालता है, लेकिन जब उम्र बढ़ने लगती है तो खेती करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में सबसे बड़ी चिंता होती है कि बुढ़ापे में घर का खर्च कैसे चलेगा. किसानों की इसी परेशानी को देखते हुए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना चला रही है. इस योजना में किसान अपनी उम्र के हिसाब से हर महीने 55 से 200 रुपये जमा करके 60 साल की उम्र के बाद 3,000 रुपये मासिक पेंशन पा सकते हैं. किसान जितना पैसा जमा करता है, उतना ही योगदान सरकार भी करती है. यानी बुढ़ापे में हर महीने एक तय रकम पाने का रास्ता बन जाता है.

प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना खासतौर पर छोटे और सीमांत किसानों के लिए शुरू की गई है. इसमें 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद पात्र किसान को हर महीने 3,000 रुपये पेंशन दी जाती है. इस तरह सालभर में कुल 36,000 रुपये मिलते हैं. इस पैसे से किसान अपनी दवाइयों, घर के छोटे-मोटे खर्चों और दूसरी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं.

इस योजना में किसान के परिवार के लिए भी आर्थिक सुरक्षा का इंतजाम है. अगर पेंशन पाने वाले किसान की मृत्यु हो जाती है, तो उसके जीवनसाथी को हर महीने 1,500 रुपये परिवार पेंशन के रूप में मिलते हैं. यह रकम किसान को मिलने वाली मूल पेंशन का 50 प्रतिशत होती है.

अगर पति और पत्नी दोनों छोटे या सीमांत किसान हैं और योजना की पात्रता पूरी करते हैं, तो दोनों अलग-अलग रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. 60 साल की उम्र पूरी होने पर दोनों को 3,000-3,000 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी. इस तरह परिवार को हर महीने कुल 6,000 रुपये तक मिल सकते हैं.

इस योजना में किसान को अपनी उम्र के हिसाब से हर महीने 55 रुपये से लेकर 200 रुपये तक जमा करने होते हैं. किसान की उम्र जितनी कम होगी, मासिक किस्त उतनी कम होगी. इसमें सरकार भी किसान के बराबर रकम पेंशन खाते में जमा करती है. यानी अगर किसान हर महीने 100 रुपये जमा करता है, तो सरकार भी उसके खाते में 100 रुपये का योगदान करेगी. इस तरह किसान और सरकार मिलकर उसके बुढ़ापे के लिए पेंशन फंड तैयार करते हैं.

इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जा सकते हैं. आवेदन के लिए मुख्य रूप से इन दस्तावेजों की जरूरत होती है:

जो किसान पहले से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं, वे भी किसान मान-धन योजना में शामिल हो सकते हैं. उनके पास पीएम किसान की किस्त से ही मान-धन योजना की मासिक किस्त कटवाने का विकल्प होता है. इससे उन्हें हर महीने अलग से पैसा जमा करने की जरूरत नहीं पड़ती.

Share This Article