रायसेन: गैरतगंज मंडी में 55.71 लाख रुपये की लागत से बने कृषक संगोष्ठी भवन का विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण – एग्रीवेट

Team Agrivate
4 Min Read

एग्रीवेट: 21 नवंबर 2026, रायसेन: रायसेन: गैरतगंज मंडी में 55.71 लाख रुपये की लागत से बने कृषक संगोष्ठी भवन का विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण – मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में स्थित कृषि उपज मंडी गैरतगंज में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने 55.71 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित कृषक संगोष्ठी भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित किसानों एवं आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की सुविधा के लिए अधोसंरचनात्मक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

कृषक संगोष्ठी भवन किसानों के लिए उपयोगी केंद्र साबित होगा! जहां कृषि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों, नवीन तकनीकों, शासकीय योजनाओं एवं खेती-किसानी से संबंधित विषयों पर चर्चा और संवाद किया जा सकेगा। विधायक डॉ. चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के कल्याण और खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र, उन्नत किस्म के बीज, आधुनिक कृषि पद्धतियों, फसल प्रबंधन की जानकारी दी जा रही है। कृषि उत्पादकता बढ़ाने सिंचाई के रकबे में लगातार वृद्धि की जा रही है। उन्होंने सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article