ओडिशा तट की ओर बढ़ा भीषण चक्रवात ‘अकवान’, कल दोपहर टकराने की आशंका… NDRF की 31 टीमें तैनात – एग्रीवेट

Team Agrivate
4 Min Read

एग्रीवेट: बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में बना भीषण चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ तट की ओर बढ़ रहा है. पिछले 6 घंटों में यह करीब 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा है. इसके कल दोपहर नरसापुर और पुरी के बीच गोपालपुर के पास तट से टकराने (लैंडफॉल) की संभावना है.

तूफान के असर से उत्तर आंध्र के जिलों में आज और कल कई जगह भारी बारिश की संभावना है. आज कुछ इलाकों में मध्यम बारिश भी हो सकती है. तटीय इलाकों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं.

APSDMA के एमडी और RTGS के सीईओ प्रखर जैन ने उत्तर आंध्र के जिलों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

खतरे को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) ने बड़े पैमाने पर राहत और बचाव की तैयारी की है. विभिन्न राज्यों में NDRF की कुल 49 टीमें लगाई गई हैं, जिनमें 31 टीमें तैनात और 18 रिजर्व में रखी गई हैं.

NDRF ने ओडिशा के मुंडाली में 3 टीमों, कृष्णा में 5 टीमों और अरक्कोनम में 10 टीमों के बटालियन मुख्यालय (BHQ) भी बनाए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके.(अपूर्वा जयचंद्रन और जितेंद्र सिंह का इनपुट)

Share This Article