एग्रीवेट: सोलापुर के अक्कलकोट में मंदिर के पास दुकानों पर कार्रवाई, 2.5 लाख रुपये की मिठाइयां जब्त
चक्रवात अकवान होगा और शक्तिशाली, 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश-यानम तट से टकराने का अनुमान
गन्ना किसानों के 27.74 करोड़ बकाया भुगतान पर एक्शन, पंजाब सरकार ने चीनी मिल सील की – एग्रीवेट
चक्रवात ‘अकवान’ का खतरा बढ़ा, 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका
बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ लगातार शक्तिशाली हो रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 16 नवंबर की रात 11:30 बजे तूफान चेन्नई से करीब 610 किलोमीटर पूर्व में केंद्रित था. इसके 17 नवंबर की शाम तक गंभीर चक्रवाती तूफान (SCS) और 19 नवंबर की सुबह तक अति गंभीर चक्रवाती तूफान (VSCS) में बदलने की आशंका है. मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात 20 नवंबर को दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश और यानम के तट पर नेल्लोर और तुनी के बीच दस्तक दे सकता है. इस दौरान हवा की रफ्तार 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे रहने और झोंके 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (mal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात ‘अकवान’ लगातार ताकतवर हो रहा है. 17 नवंबर सुबह 5:30 बजे यह चेन्नई से करीब 610 किलोमीटर पूर्व में केंद्रित था. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, इसके आज रात तक गंभीर चक्रवाती तूफान और 19 नवंबर की शाम तक अति गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है. इसके 20 नवंबर को दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश-यानम तट से टकराने का अनुमान है.
नई दिल्ली: (17 नवंबर) मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी सुबह रही. सफदरजंग में न्यूनतम तापमान गिरकर 11.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो इस मौसम और इस महीने का अब तक का सबसे कम तापमान है. यह न्यूनतम तापमान, इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम था. अन्य मौसम केंद्रों की बात करें तो, पालम में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.6 डिग्री कम) दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से एक डिग्री अधिक) रहा. (पीटीआई)
नई दिल्ली: सरकार ने डीजल और ATF के निर्यात पर ‘विंडफॉल गेन्स टैक्स’ (अचानक हुए मुनाफे पर लगने वाला कर) बढ़ा दिया है. वहीं, 16 नवंबर से शुरू होने वाले पखवाड़े (दो हफ्तों) के लिए पेट्रोल पर यह टैक्स शून्य ही रखा गया है. ATF के निर्यात पर, इस पखवाड़े के लिए शुल्क 11 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 12.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. डीजल के निर्यात पर ‘स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी’ (SAED) और ‘रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सेस’ को मिलाकर अब कुल शुल्क 11.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 14 रुपये प्रति लीटर हो गया है. (PTI)
लखनऊ: सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार ‘चारे के बदले खाद’ (fodder in exchange for manure) नाम की एक पहल शुरू करने जा रही है. इसका मकसद बेसहारा पशुओं के संरक्षण को किसानों की आय, जैविक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ना है. इस प्रस्तावित योजना के तहत, गौशालाएं अब सप्लायरों पर निर्भर रहने के बजाय, अपनी ग्राम पंचायतों के किसानों से सीधे चारा खरीदेंगी. बयान में कहा गया है कि किसानों और गौशालाओं के बीच सालाना समझौते किए जाएंगे. इसके तहत, किसान गौशालाओं को हरा और सूखा चारा (जिसमें पुआल भी शामिल है) उपलब्ध कराएंगे, और बदले में उन्हें जैविक खाद, गोबर और गोमूत्र मिलेगा.
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘अकवान’ तेजी से ताकतवर हो रहा है. IMD के अनुसार, 17 नवंबर की शाम तक यह गंभीर और 19 नवंबर की सुबह तक अति गंभीर चक्रवाती तूफान बन सकता है. इसके 20 नवंबर को दोपहर में नेल्लोर और तुनी के बीच आंध्र प्रदेश-यानम तट पर लैंडफॉल की आशंका है. इस दौरान 120-130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. झाेंकों की रफ्तार 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.