Agriculture News Live Updates: पहली बार 300 रुपये किलो पहुंचा प्राकृतिक रबर दाम – एग्रीवेट

Team Agrivate
6 Min Read

एग्रीवेट: राकेश टिकैत ने विपक्ष से एक और रैली करने का किया आग्रह

पहली बार 300 रुपये किलो पहुंचा प्राकृतिक रबर दाम

पंजाब में पराली जलाने के 2,196 मामले आए सामने, 32 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना

अर्नब के बाद अब ‘मुरासु’ की आहट, सुकमा में सुबह से बारिश

दिल्ली-NCR की ‘हवा खराब’, 400 पार पहुंचा AQI

आंध्र प्रदेश में गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर देखने को मिल रहा है. विजयवाड़ा, मछलीपट्टनम और गुंटूर समेत कई शहरों में लगातार बारिश के कारण सड़कें पानी में डूब गई हैं. कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव होने से यातायात प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग ने दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. वहीं, मछुआरों को 4 नवंबर की सुबह तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (mal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

प्राकृतिक रबर की कीमतें पहली बार ₹300 प्रति किलोग्राम के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं. इसके पीछे कई कारण हैं: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी का रुख, घरेलू स्तर पर आपूर्ति की कमी, पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और सिंथेटिक रबर की कीमतों में भारी उछाल.

व्यापारियों का कहना है कि उत्पादन सीजन की शुरुआत में कीमतों में आई यह तेजी रबर किसानों के लिए काफी राहत लेकर आई है. इससे उन्हें रबर निकालने का काम फिर से शुरू करने के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है, खासकर उन पेड़ों से जिनसे अब तक रबर नहीं निकाला गया था.

नई दिल्ली, 4 नवंबर (PTI) – केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, बुधवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता एक बार फिर ‘बहुत खराब’ (very poor) श्रेणी में रही, जिसका वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 379 दर्ज किया गया.

पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बावजूद खेतों में आग लगाने का सिलसिला जारी है. पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) की 3 नवंबर 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में अब तक पराली जलाने की कुल 2,196 घटनाएं दर्ज की गई हैं. इन घटनाओं के संबंध में 636 मामलों में पर्यावरणीय मुआवजा (EC) लगाया गया है. विभाग की ओर से कुल 32 लाख 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से 20 लाख 60 हजार रुपये की वसूली हो चुकी है.

अर्नब तूफान का असर अभी पूरी तरह थमा भी नहीं है कि अब मौसम विभाग की ओर से मुरासु तूफान को लेकर चेतावनी ने बस्तर संभाग के लोगों की चिंता बढ़ा दी है. सुकमा जिले में मंगलवार सुबह से ही बारिश का दौर जारी है. आसमान में सुबह से बादलों का पहरा बना हुआ है. मौसम में आए इस बदलाव के बाद जिले में एक बार फिर भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है.

मौसम संबंधी चेतावनी के अनुसार 3 से 4 नवंबर के बीच बस्तर संभाग के कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है. इसमें सुकमा, बस्तर, बीजापुर और दंतेवाड़ा सहित आसपास के इलाके शामिल हैं. इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई गई है. मौसम के इस बदले मिजाज को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

Share This Article