एग्रीवेट: RSETI के ऋण सहबद्धता समारोह में उस वक्त भावुक पल देखने को मिला, जब उपासना कुशवाहा अपने अनुभव साझा करते हुए स्टेज पर रो पड़ीं. उपासना ने बताया कि ब्यूटी पार्लर का कोर्स सीखकर उन्होंने अपना रोजगार शुरू किया है और अब अशोक नगर में अपनी दुकान खोलने की तैयारी कर रही हैं. बेटी को भावुक देखकर शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें हिम्मत दी और आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया. इस दौरान उपासना ने अपने माता-पिता के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया. उन्होंने दूसरी बेटियों से भी आत्मनिर्भर बनने और अपने पैरों पर खड़े होने की अपील की.
शिवराज सिंह चौहान के सामने फूट-फूटकर रो पड़ी बेटी उपासना, फिर मामा ने जो किया वो दिल छू लेगा – एग्रीवेट