चीनी आयात की डेडलाइन 2 महीने बढ़ी, क्या किसानों और आम लोगों को होगा फायदा? – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read

एग्रीवेट: चीनी की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की समयसीमा 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 कर दी गई है. लेकिन क्या इससे बाजार में चीनी की सप्लाई बढ़ेगी और कीमतों में राहत मिलेगी? सरकार ने 10 लाख मीट्रिक टन कच्ची चीनी के आयात की अनुमति दी थी, लेकिन अब तक करीब 3 लाख टन चीनी का ही आयात हुआ है. ऐसे में डेडलाइन बढ़ाने से आयातकों को अतिरिक्त समय मिलेगा. वहीं, अल नीनो के कारण 2026-27 के चीनी सीजन में उत्पादन घटने की आशंका भी जताई जा रही है.

Share This Article