पशुपालकों को घर बैठे मिलेगी पशु चिकित्सा सुविधा, 1962 पर कॉल करते ही मिलेगी मदद—देखें क्या है पूरा सच – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read

एग्रीवेट: 22 अक्टूबर 2026, भोपाल: पशुपालकों को घर बैठे मिलेगी पशु चिकित्सा सुविधा, 1962 पर कॉल करते ही मिलेगी मदद – मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में पशुपालन विभाग की 1962 चलित पशु चिकित्सा इकाई पशुपालकों के लिए मददगार साबित हो रही है। इस सेवा के माध्यम से पशुपालकों को घर पर ही पशु चिकित्सा की सुविधा मिल रही है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल कर मदद ली जा सकती है।

इस सेवा के तहत पशुओं का तत्काल उपचार, टीकाकरण आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इससे पशुओं को समय पर उचित इलाज मिल पाता है और पशुपालकों को होने वाले आर्थिक नुकसान से बचने में मदद मिलती है। बुरहानपुर जिले के ग्राम पातोंडा निवासी नितिन ने भी इस सेवा का लाभ लिया। घर पर ही पशुओं के इलाज की सुविधा मिलने से पशुपालकों का समय और पैसा बचता है। यह सेवा खास तौर पर उन पशुपालकों के लिए उपयोगी है, जिनके गांव से पशु चिकित्सालय दूर है या जिन्हें बीमार पशु को अस्पताल तक ले जाने में परेशानी होती है।

Share This Article