प्रधानमंत्री Kisan: इन लाभार्थियों के बैंक खातों में नहीं आएंगी 2 हजार रुपये की सौगात, जल्द ये 3 काम करें पूरा.. – एग्रीवेट

Team Agrivate
4 Min Read

एग्रीवेट: अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद ही जरुरी है. अब तक सरकार योजना की 23 किस्तों का पैसा किसान भाइयों और बहनों के खातों में जारी कर चुकी है. ऐसे में हर किसान के मन में यह सवाल है कि सरकार योजना की 24वीं किस्त को जारी करने का ऐलान कब करेंगी और कब किसानों के खातों में यह सौगात आएंगी. इसी के चलते लाभार्थी किस्त का लाभ पाने के लिए इन जरुरी कामों को पूरा करें.

पीएम किसान योजना में साल में कितना पैसा मिलता है?

पीएम किसान योजना का लाभ उन किसानों को दिया जाता है, जिनके नाम पर अपनी खुद की कृषि भूमि है. ऐसे में किसान अगर इस योजना में शामिल होते हैं, तो सरकार इस योजना के लाभार्थियों की खेती की जमीन का लैंड रिकॉर्ड्स का ऑनलाइन सत्यापन करती है. यदि आपके स्टेटस में ‘Land Seeding’ के आगे ‘No’ लिखा है, तो आपको अपनी जमीन के दस्तावेज (खतौनी/जमाबंदी) और आधार कार्ड लेकर अपने ब्लॉक के कृषि कार्यालय या पटवारी के पास जाना होगा ताकि वे आपके जमीन के रिकॉर्ड को पीएम किसान पोर्टल पर अपडेट और सत्यापित कर सकें.

पीएम किसान योजना का पैसा सीधा किसानों के बैंक खातों में भेजा जाता है. ऐसे में अगर कोई लाभार्थी इस प्रक्रिया को पूरा नहीं करता है, तो योजना की किस्त में अटकलें आ सकती है. ऐसे में किसान का खाते में आधार लिंकिंग के साथ-साथ डीबीटी (Direct Benefit Transfer) यानी एनपीसीआई (NPCI) मैपिंग सक्रिय होना जरूरी है. यानी की किस्त का लाभ पाने के लिए यह काम करना बेहद ही जरुरी है.

Share This Article