10 बकरियों से शुरू करें बिजनेस, सरकार से मिलेगी मदद और सालाना होगी ₹2 लाख तक की कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – एग्रीवेट

Team Agrivate
5 Min Read

एग्रीवेट: देशभर के किसान बड़े पैमाने पर खेती करते हैं और इस दौरान किसानों के साथ गांव में रह रहें लोगों को कमाई के किसी ऐसे जरिए की तलाश रहती है, जिससे जुड़कर अधिक मुनाफा कमाया जा सकें. ऐसे में किसान समेत ग्रामीण लोगों के लिए बकरी पालन एक बेहद ही बेहतरीन करोबार साबित हो सकता है, जिसकी शुरुआत करने के लिए लाखों की लागत भी नहीं आएंगी और आप सिर्फ 5 बकरियों से ही बकरी पालन बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं. आइए पूरी खबर आगे पढ़ें.

कितने रुपये की लागत से बकरी पालन शुरु करें?

आज के समय में किसानों. पशुपालकों से लेकर ग्रामीण लोगों के लिए बकरी पालन कमाई का एक बेहद ही बड़ा जरिया बन चुका है. इस बिजनेस से जुड़ किसान बड़ा मुनाफा कमा भी रहे हैं. अगर आप भी बकरी पालन व्यवसाय की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो इसकी शुरुआत आप लगभग 25 हजार से 40 हजार रुपये तक से कर सकते हैं और तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं.

देश के किसानों से लेकर गांव के ग्रामीण लोगों के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजना चला रही है और आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है. अभी हाल ही में केंद्र और राज्य सरकार बकरी पालन के व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए प्रोत्साहित भी कर रही है और 50 से 60 प्रतिशत तक अनुदान भी मुहैया करा रही है. अगर आप भी इस सरकारी योजना में शामिल होते हैं, तो इस करोबार को शुरु कर अच्छी कमाई अर्जित कर सकते हैं.

छोटे स्तर से लेकर बड़े किसानों तक को सरकार आर्थिक मदद दे रही है, जिसका फायदा लगभग हर राज्य के किसान को मिल रहा है. ऐसे में सरकार किसानों और ग्रामीण लोगों की आय बढ़ाने के लिए बकरी पालन करने के लिए बढ़ावा दें रही है, जिसके तहत भारी अनुदान भी मुहैया कराया जा रहा है. अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाने की सोच रहे हैं, तो जल्द ही अपने जिले के पशुपालन विभाग या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर संपर्क करें और अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन से जुड़े कागज और प्रशिक्षण प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेज को तैयार कर योजना में आवेदन कर सब्सिडी का लाभ उठाएं.

बकरी पालन बिजनेस की शुरूआत पर कितना होगा मुनाफा?

आज के समय में किसानों के लिए पशुपालन उनकी रीढ़ बन चुका है, जिसकी मदद से किसानों काफी मदद मिल रही है और वह अधिक कमाई कर रहें हैं. ऐसे में बकरी पालन बिजनेस भी किसानों की पहली पसंद बन चुका है, जिससे जुड़कर किसान 10 बकरियों के फार्म पर सालाना लगभग ₹1.5 लाख से ₹2 लाख तक शुद्ध मुनाफा कमा सकते हैं.

Share This Article