गन्ना किसानों को बड़ी राहत! हर क्विंटल पर मिलेंगे 95.95 रुपये बोनस, जानें पूरा हिसाब – एग्रीवेट

Team Agrivate
5 Min Read

एग्रीवेट: Sugarcane Farmers: गन्ना किसानों को फसल का उचित दाम मिलने के साथ अतिरिक्त आर्थिक मदद भी मिल सकती है. छत्तीसगढ़ सरकार ने पेराई सीजन 2025-26 के लिए सहकारी चीनी मिलों को गन्ना बेचने वाले किसानों को बोनस देने का ऐलान किया है. इसके तहत किसानों को प्रति क्विंटल गन्ने पर 95.95 रुपये बोनस दिया जाएगा. सरकार के मुताबिक, इस फैसले से प्रदेश के 31 हजार से अधिक किसानों को फायदा मिलेगा और करीब 51.09 करोड़ रुपये की बोनस राशि वितरित की जाएगी. ऐसे में किसानों के लिए यह राहत भरा फैसला है, जिससे उन्हें खेती की लागत और अगली फसल की तैयारी में मदद मिल सकती है.

छत्तीसगढ़ सरकार ने पेराई सीजन  2025-26 में सहकारी चीनी मिलों को गन्ना बेचने वाले किसानों के लिए बोनस की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि है. इसके तहत किसानों को प्रति क्विंटल गन्ने पर 95.95 रुपये की दर से अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा. सरकार के अनुसार, इस फैसले से 31 हजार से अधिक गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा. बोनस की राशि किसानों को गन्ने की बिक्री के आधार पर दी जाएगी. इससे किसानों को फसल की लागत निकालने और खेती से जुड़े दूसरे जरूरी खर्च पूरे करने में आर्थिक सहायता मिल सकती है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश की चार सहकारी चीनी मिलों  में पेराई सीजन 2025-26 के दौरान कुल 53,25,120 क्विंटल गन्ने की पेराई हुई. इसी आधार पर गन्ना बेचने वाले किसानों को लगभग 51.09 करोड़ रुपये का बोनस वितरित किया जाएगा. सरकार का मानना है कि अतिरिक्त राशि मिलने से किसानों को खेती के लिए जरूरी खाद, बीज और अन्य कृषि सामग्री खरीदने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही किसान आगामी फसल की तैयारी भी बेहतर तरीके से कर सकेंगे. गन्ने की खेती में लगने वाली लागत को देखते हुए बोनस की यह राशि किसानों के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहारा बन सकती है.

पेराई सीजन 2025-26 के लिए गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य (FRP) 329.05 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है. इसके अलावा, सरकार की ओर से घोषित 95.95 रुपये प्रति क्विंटल बोनस को जोड़ने पर किसानों को कुल 425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान होगा. इस तरह बोनस किसानों को गन्ने की बिक्री पर निर्धारित मूल्य  के अतिरिक्त आर्थिक लाभ उपलब्ध कराएगा. हालांकि, किसानों को भुगतान की प्रक्रिया और राशि मिलने की स्थिति के बारे में संबंधित सहकारी चीनी मिल से जानकारी लेनी चाहिए.

कवर्धा जिले के राम्हेपुर स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक  कारखाना मर्यादित से जुड़े किसानों को भी इस फैसले का बड़ा लाभ मिलेगा. सरकार के मुताबिक, इस कारखाने में पेराई सीजन 2025-26 के दौरान 25,58,188 क्विंटल गन्ने की पेराई हुई. यहां गन्ना बेचने वाले 14,961 किसानों को 95.95 रुपये प्रति क्विंटल की दर से करीब 24.55 करोड़ रुपये का बोनस दिया जाएगा. इससे क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानों को अतिरिक्त आर्थिक मदद मिलेगी और खेती से जुड़े खर्चों को पूरा करने में सहूलियत हो सकती है.

Share This Article