मंदसौर: पान किसानों की आय बढ़ाने की तैयारी, दिल्ली-जयपुर तक पहुंचेगा भानपुरा का पान—जानें पूरा मामला – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read

एग्रीवेट: 11 अक्टूबर 2026, मंदसौर: मंदसौर: पान किसानों की आय बढ़ाने की तैयारी, दिल्ली-जयपुर तक पहुंचेगा भानपुरा का पान – मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले का भानपुरा क्षेत्र पान की खेती के लिए प्रसिद्ध है। पान उत्पादक कृषकों को आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए कार्य योजना बनाई गई है। इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर दिव्यांक सिंह द्वारा भानपुरा में पान उत्पादक किसानों की बैठक ली गई।

बैठक में कृषकों की आवश्यकताओं समस्याओं की जानकारी लेते हुए शासकीय योजनाओं से मदद की रूपरेखा निर्धारित की गई। क्षेत्र में पान उत्पादक कृषकों का क्लस्टर भी बनाया गया है। भानपुरा क्षेत्र में उत्पादित पान को न केवल दूर दिल्ली, जयपुर आदि मंडीयो में पहुंचा कर किसानों को अधिक लाभ दिलाया जाना है।

साथ ही शासन की योजनाओं की मदद से पान कृषकों को ट्रेनिंग तथा आर्थिक सहायता दिलवा कर पान के अन्य प्रसंस्करण पान कैंडी जैसे अन्य खाद्य उत्पाद बनाकर मार्केट दिलवाना है ताकि पान कृषक आर्थिक रूप से और अधिक समृद्ध हो सकें क्षेत्र में अधिकाधिक रूप से पान बरेजो को नेट शेड, पाली हाउस योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध करवाना है।

Share This Article