एग्रीवेट: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए दशहरे से पहले बड़ी खुशखबरी है.. उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की ओर से नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन के तहत किसानों को अलग-अलग कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा.. इसके तहत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना में 2166 कृषि यंत्रों के लिए अनुदान का प्रावधान है. वहीं फसल अवशेष यानी पराली प्रबंधन से जुड़ी योजना के तहत भी 1755 कृषि यंत्रों पर सहायता दी जाएगी. इसके अलावा कृषि रक्षा उपकरण और दूसरी योजनाओं के तहत आने वाले कृषि यंत्रों पर भी अनुदान मिलेगा.