एग्रीवेट: 10 अक्टूबर 2026, सीहोर: सीहोर कृषि उपज मंडी में शिकायत कक्ष एवं कंट्रोल रूम स्थापित – शासन के निर्देशानुसार सोयाबीन खरीफ वर्ष 2026 के अंतर्गत भावांतर योजना के सुचारू संचालन एवं किसानों और व्यापारियों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए सीहोर कृषि उपज मंडी में प्रवेश द्वार पर कंट्रोल रूम एवं भावांतर शिकायत कक्ष स्थापित किया गया है।
मंडी सचिव द्वारा कंट्रोल में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और प्राप्त शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। कंट्रोल रूम में श्री लक्ष्मीनारायण डोहर मो.नं. 9981448451, श्री बृजेश कुमार मो. नं 91650868040, श्री सतीश भिलाला मो.नं 9893955031 और श्री रोहित मरकाम मो नं 7692808578 की ड्यूटी लगाई गई है।