गेंदे की खेती से आत्मनिर्भर बनीं दतिया की महिला किसान, हर महीने कमा रहीं ₹15 हजार – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read

एग्रीवेट: 10 अक्टूबर 2026, भोपाल: गेंदे की खेती से आत्मनिर्भर बनीं दतिया की महिला किसान, हर महीने कमा रहीं ₹15 हजार – मध्य प्रदेश के दतिया जिले में महिला किसान रामश्री गेंदे की खेती कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं। श्री राधारानी स्व-सहायता समूह की सदस्य रामश्री करीब डेढ़ बीघा जमीन पर गेंदे की खेती कर रही हैं। वह फूलों को स्थानीय बाजार के साथ उत्तर प्रदेश के झांसी में भी बेचती हैं। इससे उन्हें हर महीने करीब 10 से 15 हजार रुपये की आमदनी हो रही है।

रामश्री को स्व-सहायता समूह के माध्यम से 50 हजार रुपये का ऋण मिला। इस आर्थिक सहयोग से उन्हें अपना काम आगे बढ़ाने में मदद मिली। वह गेंदे के फूलों की खेती और बिक्री के जरिए अपनी आय अर्जित कर रही हैं।

रामश्री अब अपना व्यवसाय और आगे बढ़ाना चाहती हैं। उनकी इच्छा भविष्य में खुद की फूलों की दुकान खोलने की है। गेंदे की खेती और फूलों की बिक्री से होने वाली कमाई ने उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दिया है। रामश्री की यह पहल ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार और स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने का उदाहरण है।

Share This Article