सूखे की मार झेलने में सक्षम चने की 5 खास किस्में, 106 से 110 दिन में पककर हो जाती हैं तैयार; जानिए खासियत – एग्रीवेट

Team Agrivate
7 Min Read

एग्रीवेट: 23 नवंबर 2026, नई दिल्ली: सूखे की मार झेलने में सक्षम चने की 5 खास किस्में, 106 से 110 दिन में पककर हो जाती हैं तैयार; जानिए खासियत – रबी सीजन में चने की खेती करने वाले किसानों के लिए किस्मों का सही चयन महत्वपूर्ण है। खासकर उन क्षेत्रों में जहां सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं है या फसल को बारिश के भरोसे उगाया जाता है, वहां ऐसी किस्मों को प्राथमिकता देना फायदेमंद हो सकता है, जो नमी की कमी को सहन करने की क्षमता रखती हों। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने चने की कुछ ऐसी किस्मों की जानकारी दी है, जिन्हें मध्य प्रदेश सहित मध्य क्षेत्र के लिए विकसित या अनुशंसित किया गया है।

इनमें पूसा JG 16 और पूसा चिकपी 10216 प्रमुख हैं। इनके अलावा पूसा चिकपी 20211 (पूसा मानव), राज विजय ग्राम 204 और पूसा पार्वती जैसी उन्नत किस्में भी मध्य क्षेत्र के लिए जारी की गई हैं। हालांकि, इनकी विशेषताएं और पकने की अवधि अलग-अलग हैं।

ICAR-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर, राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर और ICRISAT के सहयोग से इस किस्म को विकसित किया है। इसे मध्य प्रदेश सहित मध्य क्षेत्र के सूखा प्रभावित इलाकों के लिए तैयार किया गया है। यह किस्म सूखा सहन करने की बेहतर क्षमता रखती है और लगभग 110 दिन में पककर तैयार हो जाती है। इसके अलावा यह फ्यूजेरियम विल्ट और स्टंट रोग के प्रति प्रतिरोधी है। सूखे की स्थिति में इसकी उपज क्षमता 2 टन प्रति हेक्टेयर से अधिक बताई गई है।

यह देश की पहली सूखा सहनशील आणविक प्रजनन तकनीक से विकसित चने की किस्म बताई गई है। ICAR के अनुसार इसे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए अनुशंसित किया गया है। यह लगभग 106 दिन में पककर तैयार हो जाती है और बारिश आधारित तथा सिंचित, दोनों परिस्थितियों में रबी सीजन के लिए उपयुक्त है। सूखे की स्थिति में इसकी औसत उपज 14.8 क्विंटल प्रति हेक्टेयर दर्ज की गई है। यह फ्यूजेरियम विल्ट, ड्राई रूट रॉट और स्टंट रोग के प्रति मध्यम प्रतिरोधक क्षमता रखती है। इसके 100 बीजों का औसत वजन 22.2 ग्राम और प्रोटीन की मात्रा 22.6 प्रतिशत बताई गई है।

यह किस्म ICAR और ICRISAT के सहयोग से विकसित की गई है। इसे मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र सहित मध्य क्षेत्र के लिए जारी किया गया है। सरकारी किस्म विवरण के अनुसार यह धान आधारित फसल प्रणाली के लिए उपयुक्त है। इसकी पकने की अवधि लगभग 108 से 110 दिन है और औसत उपज क्षमता 23 से 24 क्विंटल प्रति हेक्टेयर बताई गई है। यह ड्राई रूट रॉट, कॉलर रॉट और स्टंट रोग के प्रति मध्यम प्रतिरोधक क्षमता रखती है। इसके साथ ही फली छेदक के प्रति भी मध्यम प्रतिरोधक बताई गई है।

यह चने की देसी किस्म मध्य प्रदेश के राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय से विकसित की गई है। इसे मध्य प्रदेश सहित छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के मध्य क्षेत्र के लिए जारी किया गया है। इसकी पकने की अवधि लगभग 112 से 115 दिन है और औसत उपज क्षमता 20 से 21 क्विंटल प्रति हेक्टेयर बताई गई है। यह किस्म विल्ट रोग के प्रति सहनशील है। समय पर बुवाई की स्थिति में इसकी खेती उपयुक्त मानी गई है। साथ ही यह मशीन से कटाई के लिए भी अनुकूल है।

यह किस्म ICAR-भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान, कानपुर से विकसित की गई है। इसे मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बुंदेलखंड और दक्षिणी राजस्थान सहित मध्य क्षेत्र के लिए अनुशंसित किया गया है। इसकी पकने की अवधि लगभग 108 से 118 दिन है और औसत उपज क्षमता 21 से 22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर बताई गई है। यह गेहूं की तरह समय पर बोई जाने वाली रबी फसल के लिए सिंचित परिस्थितियों में उपयुक्त है। इसके अलावा यह विल्ट, ड्राई रूट रॉट और स्टंट रोग के प्रति उच्च प्रतिरोधक क्षमता रखती है।

Share This Article