यूपी में अगले 48 घंटे के भीतर तेज बारिश की चेतावनी, बढ़ेगी ठंड! जानें 26 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? – एग्रीवेट

Team Agrivate
5 Min Read

एग्रीवेट: उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटे के भीतर मौसम करवट ले सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 अक्टूबर से बारिश की संभावना हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा. मौसम का यह असर 30 अक्टूबर तक देखने को मिल सकता है. वहीं, लखनऊ और आसपास के जिलों में भी तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का भी अलर्ट जारी किया गया है.

अमौसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बनने वाले चक्रवाती सिस्टम के असर से कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है. बारिश और तेज हवाओं के कारण पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है. इससे दिन में भी ठंडक महसूस हो सकती है. वहीं, सुबह और रात के समय सर्दी का असर बढ़ने के आसार हैं.

सिंह ने बताया कि 26 अक्टूबर यानी सोमवार को गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, अलीगढ़, हापुड़, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बागपत, बुलंदशहर, हाथरस, अमरोहा, एटा, कासगंज, मथुरा, आगरा, सहारनपुर, शामली, कानपुर, मैनपुरी, आजमगढ़, फिरोजाबाद, कन्नौज, झांसी, ललितपुर, बांदा, प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी और देवरिया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी. वहीं, लखनऊ में 26 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. प्रदेश के पूर्व कृषि निदेशक डॉ पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मौसम में होने वाले बदलाव को लेकर एक बार फिर उत्तर प्रदेश के किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं. एक ओर जहां धान की फसल धीरे-धीरे पकनी शुरू हो चुकी है.

वहीं, किसान सब्जियों की खेती भी शुरू कर चुके हैं. इस स्थिति में अगर तेज हवाओं के साथ बारिश होती है, तो इसका सीधा असर खरीफ फसलों पर देखने को मिलेगा. साथ ही, सब्जियों की फसल पर भी इसका असर पड़ सकता है.

Cyclone Update: 140 किमी/घंटे की रफ्तार से चक्रवाती तूफान बरपाएगा कहर! ओडिशा-पुडुचेरी में हाई अलर्ट

किसानों की बढ़ी टेंशन! बिहार में आंधी-बारिश से धान की फसल को नुकसान की आशंका

Share This Article