एग्रीवेट: देश में चीनी की खपत बढ़ने और उत्पादन कम रहने के अनुमान के बीच केंद्र सरकार ने विदेश से कच्ची चीनी मंगाने की तैयारी तेज कर दी है. सरकार ने टैरिफ रेट कोटा (TRQ) योजना के तहत 2.15 लाख टन से ज्यादा कच्ची चीनी के आयात के लिए नए आवेदन मांगे हैं. पात्र चीनी मिलें और रिफाइनरी कंपनियां 27 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं. इस आयात पर शून्य आयात शुल्क यानी जीरो ड्यूटी का लाभ मिलेगा.
चीनी की कमी दूर करने के लिए बड़ा कदम, 2.15 लाख टन आयात करेगी सरकार—देखें क्या है पूरा सच – एग्रीवेट