एग्रीवेट: आयुष्मान भारत योजना के बुधवार को आठ साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इससे देश के 60 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपए तक की हेल्थ कवरेज मिली है, जो कि इसे दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम बनाती हैं.
नयी दिल्ली: 23 सितंबर – लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और निर्वाचन आयोग का यह कृत्य ‘देशद्रोह’ है और इसमें न्याय होकर रहेगा.
उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब एक अंग्रेजी दैनिक ‘इंडियन एक्सप्रेस’ में प्रकाशित खबर में दावा किया गया है कि निर्वाचन आयोग के दो आयुक्तों सुखबीर संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों पर 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज कीं. इनमें मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने और प्रक्रियागत बदलावों को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए। उन्होंने आयोग के कुछ कदमों को “अनधिकृत” और “अवैध” भी बताया था.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “वोट चोरी भारतीय लोगों के खिलाफ अपराध है और हमारे संविधान पर सीधा हमला है. भाजपा, आरएसएस और निर्वाचन आयोग, जिन्होंने इसे किया है, उन्होंने देशद्रोह का कृत्य किया है. न्याय किया जाएगा. कांग्रेस नेता ने एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा कि इस कृत्य को अंजाम देने वाले निर्वाचन आयोग के अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा.
हैदराबाद: तेलंगाना के पर्यटन मंत्री जुपल्ली कृष्णा राव और सत्तारूढ़ कांग्रेस के कई विधायकों ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार से मुलाकात कर निचले तटीय इलाके (तेलंगाना) में फसलों को बचाने के लिए अपने राज्य के जलाशयों से कृष्णा नदी का पानी छोड़ने का आग्रह किया. तेलंगाना के एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, शिष्टमंडल ने मंगलवार शाम को बेंगलुरु में शिवकुमार से मुलाकात की.
जयपुर: दक्षिण पश्चिम मानसून के राजस्थान के अनेक हिस्सों से विदा होने के साथ ही राज्य के अनेक, विशेषकर सीमावर्ती इलाकों में तापमान फिर चढ़ गया है. बीते चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान जैसलमेर में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मध्य प्रदेश कैबिनेट ने ग्राम न्यायालय योजना को 16वें वित्त आयोग की अवधि 1 अप्रेल 2026 से 31 मार्च 2031 तक की निरंतरता के लिए 554 करोड़ 61 लाख रुपये की स्वीकृति दी है. इस योजना में राज्य के समस्त ग्राम न्यायालयों में पदस्थ समस्त न्यायिक अधिकारियों एवं न्यायालयीन कर्मचारियों के वेतन, भत्ते एवं कार्यालयीन व्ययों का भुगतान किया जाता है. ग्राम न्यायालयों में विधि अनुसार प्रस्तुत प्रकरणों का निराकरण भी किया जाता है.
भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने जमुई छेड़छाड़ मामले को लेकर कहा कि घटना के बाद कानून ने अपना काम किया है. उन्होंने दावा किया कि मामले में सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है. उन्होंने कहा कि कहीं भी अपराध होने पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और कार्रवाई की है. जायसवाल ने कहा कि अपराधियों को हर हाल में सजा मिलेगी और हर अन्याय के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी. संजय जायसवाल ने कहा कि यह लालू प्रसाद यादव का शासन नहीं है, बल्कि सम्राट चौधरी का शासन है. उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी.
भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने नंदीग्राम उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के नामांकन को लेकर कांग्रेस की आपत्ति पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इस मामले को चुनाव आयोग देखेगा और वही कांग्रेस को जवाब देगा. राहुल सिन्हा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस का अपना उम्मीदवार भी उसके हाथ से निकल रहा है.उन्होंने कहा कि इसी वजह से कांग्रेस किसी भी तरह अफवाह फैलाकर चुनाव नहीं होने देने की कोशिश कर रही है. भाजपा सांसद ने इसे कांग्रेस की साजिश बताया और कहा कि चुनाव आयोग इस मामले में कांग्रेस को जवाब देगा.
राजद नेता मनोज कुमार झा ने IIT बॉम्बे से जुड़े आत्महत्या मामले पर उच्च शिक्षण संस्थानों में भेदभाव को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि IIT में भेदभाव की हकीकत है और इससे निपटने की जरूरत है. मनोज झा ने कहा कि कुछ लोग संबंधित शिक्षक की विद्वता की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि किसी की विद्वता अपनी जगह है, लेकिन सिर्फ शिक्षा से सामाजिक पूर्वाग्रह खत्म नहीं होते. उन्होंने कहा कि इसके लिए लगातार प्रयास और संघर्ष की जरूरत है. झा ने कहा कि एक छात्र की जान चली गई, लेकिन ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए. उच्च शिक्षण संस्थानों में पहले भी कई जिंदगियां जा चुकी हैं. उन्होंने कहा कि समाज और सरकार, दोनों को मिलकर यह तय करना होगा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार स्थित पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुल का उद्घाटन किया. इस मौके पर पतंजलि के संस्थापक और योगगुरु स्वामी रामदेव भी मौजूद रहे. गुरुकुल के उद्घाटन के दौरान आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा से जुड़े विषयों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया.
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 11वें आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को आयुर्वेद दिवस की शुभकामनाएं दीं. ब्रजेश पाठक ने कहा कि शरीर में किसी तरह की परेशानी होने पर लोगों को प्राथमिक तौर पर आयुर्वेद की ओर भी ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि आयुर्वेद भारत की सदियों पुरानी परंपरा और प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है. उन्होंने लोगों से आयुर्वेद को अपनाने और इसके इस्तेमाल को बढ़ावा देने की अपील की.
रांची में भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव ने जमुई-मुंगेर की घटना को लेकर बयान दिया. उन्होंने इसे बेहद गंभीर और डरावनी घटना बताया. उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई की. प्रतुल शाहदेव के मुताबिक, पुलिस कार्रवाई में दो आरोपी घायल हुए हैं और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में किसी भी आरोपी को नहीं छोड़ा गया है. उन्होंने यह भी कहा कि घायल हुए एक आरोपी के किसी राजनीतिक दल से जुड़े होने की बात सामने आ रही है, लेकिन उन्होंने इसे अपुष्ट जानकारी बताया. भाजपा नेता ने कहा कि यह राजनीति करने का समय नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर पुलिस समय पर कार्रवाई नहीं करती, तो मामला और गंभीर हो सकता था.
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की जांच को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ईडी की ओर से जानकारी मांगना और जरूरी सबूत जुटाना जांच प्रक्रिया का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि जब ईडी मामले की जांच कर रही है, तो राहुल गांधी और सोनिया गांधी की ओर से इस पर आपत्ति जताना जांच प्रक्रिया में दखल देने जैसा है. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए. एन. रामचंदर राव ने कहा कि ईडी लंबे समय से इस मामले की जांच कर रही है. उनके मुताबिक, मामले में जरूरी दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने के बजाय जांच को आगे बढ़ने देना चाहिए.
देश के बड़े शहरों में प्याज की खुदरा कीमतें अभी भी ऊंची बनी हुई हैं. मंगलवार को महानगरों में प्याज 53 से 60 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिका. हालांकि, केंद्र सरकार देश के प्रमुख शहरों में कीमतों को नियंत्रित करने के लिए बफर स्टॉक से 35 रुपये प्रति किलो की सब्सिडी वाली दर पर प्याज रही है. लेकिन इसके बावजूद खुदरा बाजार में दाम ऊंचे बने हुए हैं. ऐसे में उपभोक्ताओं के किचन का बजट बिगड़ गया है.
मुरादाबाद में सपा नेता एस.टी. हसन ने AIMIM-INDIA गठबंधन के मुद्दे पर कहा कि गठबंधन को लेकर फैसला वह या इमरान मसूद नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि किस पार्टी के साथ गठबंधन होगा और कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा, यह पार्टी के शीर्ष नेता तय करेंगे.
भारत एग्रीटेक यानी कृषि तकनीक के क्षेत्र में उभरते बाजारों में तेजी से आगे बढ़ रहा है. AgBase, Briter और ISF Advisors की रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 से सितंबर 2025 तक 17 बाजारों में एग्री-फूड सेक्टर में 4.39 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश हुआ. इसमें भारत की हिस्सेदारी 2.1 अरब डॉलर रही, जो सभी 17 बाजारों में सबसे ज्यादा है. रिपोर्ट ने भारत को प्रमुख ‘कमर्शियल फ्रंट-रनर्स’ देशों में शामिल किया है.
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि दुर्गा पूजा के पोस्टरों पर मुख्यमंत्री या सरकार की फोटो लगाने का कोई निर्देश सरकार की ओर से जारी नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने दुर्गा पूजा के लिए अनुदान दिया है. पूजा भक्ति और सही तरीके से होनी चाहिए और पोस्टर पर ‘दुर्गा पूजा’ लिखा होना चाहिए.
मिमिक्री मामले पर दिलीप घोष ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति ने देश को काफी नुकसान पहुंचाया है. यह संस्कृति अब खत्म होने वाली है. जनता कांग्रेस को बार-बार नकार रही है और पार्टी को समझना चाहिए कि उसकी यह संस्कृति अब नहीं चलेगी.