गाय-भैंस खरीदने के लिए किसानों को मिलेगा पैसा! सरकार भरेगी लोन का ब्याज – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read

एग्रीवेट: बिहार के किसानों और पशुपालकों के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़े ऐलान किए हैं! सरकार ने 2030 से पहले बिहार में रोजाना 1 करोड़ लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य रखा है. फिलहाल राज्य में करीब 48 लाख लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन हो रहा है. यानी आने वाले कुछ सालों में बिहार अपने दूध उत्पादन को दोगुने से भी ज्यादा स्तर तक पहुंचाने की तैयारी में है. सबसे बड़ी बात यह है कि अब किसानों को अच्छी नस्ल की गाय और भैंस खरीदने के लिए भी सरकार का सहयोग मिलेगा. मुख्यमंत्री गौधन विकास ऋण योजना के तहत पशु खरीदने पर लगने वाला ब्याज बिहार सरकार वहन करेगी. इससे गरीब और छोटे किसानों को डेयरी व्यवसाय शुरू करने और बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है.

Share This Article