एग्रीवेट: किसानों के लिए एक ऐसी मशीन आई है, जो खेत से नरवाई की समस्या भी खत्म करेगी, जुताई का काम भी करेगी और अगली फसल की बुवाई भी एक साथ कर देगी यानी अब धान या गेहूं की कटाई के बाद खेत में बची पराली को जलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस मशीन का नाम है सुपर सीडर.. खास बात यह है कि मध्य प्रदेश में इस मशीन को खरीदने पर किसानों को 40 प्रतिशत तक सब्सिडी भी दी जा रही है. इतना ही नहीं, इस मशीन से खेती की लागत घटाने के साथ ग्रामीण युवा एक सीजन में एक लाख रुपये तक की कमाई भी कर सकते हैं. तो आखिर सुपर सीडर कैसे काम करता है ? किसानों को इसका कितना फायदा मिल सकता है?
पराली जलाने का झंझट खत्म! सुपर सीडर खरीदने पर सरकार दे रही 40% सब्सिडी – एग्रीवेट