गन्ने के नए रेट पर भड़के गुरनाम चढूनी, किसानों से आंदोलन के लिए एकजुट होने की अपील, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read

एग्रीवेट: भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने गन्ने के दाम में बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में चीनी के दाम करीब 20 रुपये प्रति किलो बढ़े हैं, जबकि गन्ने का रेट सिर्फ 15 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है. अगले साल के लिए भी 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है. चढूनी ने इस बढ़ोतरी को किसानों के साथ अन्याय बताते हुए सरकार से नया रेट वापस लेने की मांग की. उन्होंने किसानों से अपने हक के लिए एकजुट होने और आंदोलन के लिए आगे आने की अपील भी की.

Share This Article