एग्रीवेट: इंडिया गठबंधन की दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि मौजूदा सरकार की बेईमानी से किसानों और मजदूरों को अपना हक नहीं मिल रहा है. सारा धन अंबानी और अदाणी के हाथों में चल गया है. राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे. यह कोई आम चोरी नहीं है. यह भारत के प्रत्येक नागरिक के हक की चोरी है. इसे देशद्रोह कहते हैं. CPI (M) के राष्ट्रीय महासचिव एमए बेबी ने कहा कि नरेंद्र मोदी असत्य के महाराजा हैं. वो महिलाओं, किसानों, मजदूरों सबसे झूठ बोलते हैं. इसके अलावा अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने मंच से जनता को संबोधित किया और वोट चोरी समेत कई मुद्दों पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया.
नई दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के बिना न मोदी प्रधानमंत्री बनते और न ही अमित शाह गृह मंत्री बनते. सभी संस्थाओं पर इन लोगों ने कब्जा कर लिया है. देश को सही पटरी पर लाने का पहला कदम ज्ञानेश कुमार को हटाना है. प्रधानमंत्री मोदी कहीं नहीं जा सकते हैं बल्कि वे जाना भी चाहे तो हम उन्हें नहीं जाने देंगे. आपके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी. देश को न्याय मिलेगा. कहा कि देश में सालों से वोट चोरी हो रही है. 2024 के चुनाव के बाद 7 में से 1 वोटर को निकाला गया है. 2024 में NDA और हमारे बीच केवल 3 फीसदी का फर्क था. उसके बाद 15 फीसदी वोटर मतदाता सूची से निकाल दिए गए. इसका मतलब 2024 का चुनाव अवैध चुनाव था.
Agriculture News Live Updates: बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के चलते आंध्र में एक और चक्रवात की आशंका – एग्रीवेट
राहुल गांधी ने कहा किसानों और मजदूरों को अपना हक नहीं मिल रहा है. सारा धन अंबानी और अदाणी के हाथों में चल गया है. कहा पीएम मोदी ने अदाणी को देश बेचा है और देश आपसे न्याय मांगेगा. उन्होंने जनता से कहा कि आपको एक संदेश भेजना था प्रधानमंत्री और ज्ञानेश कुमार को जो कि आपने भेज दिया है. यह एक राजनीतिक पार्टी की आवाज नहीं बल्कि भारत के युवाओं की आवाज है. यह आवाज कह रही है कि हम लोकतंत्र को भारत में खत्म नहीं होने देंगे. हम संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे.
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि RSS ने इस देश की सारी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है. यही वजह है कि किसान और मजदूर को अपना हक और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है. देश का पूरा धन दो-तीन लोगों के हाथ में चला गया है, जिनका लाखों करोड़ रुपये का कर्ज एक सेकंड में माफ हो जाता है. वहीं, मजदूर, किसान या फिर छोटे बिजनेस वाला कर्ज लेकर वापस नहीं कर पाए, तो जेल में डाल दिया जाता है.
यही वजह है- किसान और मजदूर को अपना हक और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।
देश का पूरा धन दो-तीन लोगों के हाथ में चला गया है, जिनका लाखों करोड़ रुपये का कर्ज एक सेकंड में माफ हो जाता है।
वहीं, मजदूर, किसान या फिर छोटे बिजनेस वाला कर्ज लेकर वापस नहीं कर पाए, तो जेल में डाल दिया जाता है।
: INDIA गठबंधन की महारैली में नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चलो दिल्ली रामलीला मार्च, एक ऐतिहासिक मीटिंग यहां हो रही है. इन्होंने युवाओं, महिलाओं और दलितों का वोट छीनने की कोशिश की है. हम इसके खिलाफ यहां इकट्ठे हुए हैं. जब तक ज्ञानेश कुमार नहीं जाएंगे तब तक हम नहीं जाएंगे और लड़ते रहेंगे. ज्ञानेश कुमार को छिपाने की कोशिश की जा रही है मगर वह नहीं छिपेगा. हम कभी नहीं डरेंगे.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि रामलीला मैदान में एक आवाज उठ रही है. यहां INDIA गठबंधन के लोग एकजुट होकर उनके खिलाफ खड़े हो रहे हैं जिन्होंने देश के संविधान को कमजोर करने की कोशिश की है. जो लोग कहकर आए हैं कि अंगद का पैर है तो उन्हें पता है कि जमीन ही नहीं बची है तो अंगद का पैर कहां रखेंगे?. बंगाल का चुनाव लूटा गया है और वहां चुनाव से पहले SIR कराके मतदाताओं के वोट कटवा दिए गए थे. सुना है कि जब से जनता जागी है तब से जनता इनके खिलाफ खड़ी हो गई है.
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने आज वोट चोरों के खिलाफ महाभारत का आयोजन किया है. आज शकुनी अपना खेल खेल रहे हैं तो हमें कुरुक्षेत्र में उतरना पड़ रहा है. इन पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए ताकि किसी व्यक्ति में हिम्मत न हो कि वह हमारे देश के लोकतंत्र को खत्म कर सके. आज ये लोग तय कर रहे हैं कि देश में कौन वोट देगा और कौन नहीं. देश देख रहा है कि आज संवैधानिक संस्थाएं न्याय नहीं कर रही हैं.
TMC नेता ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल इस SIR का शिकार रहा है. हम छोड़ेंगे नहीं बल्कि लड़ेंगे. हम लोकतंत्र को बचाएंगे और वापस लाएंगे. हमारे अधिकार लुट गए हैं. भाजपा का साथ, सभी का सत्यानाश. नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भारत में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति भारतीय है. यह भारत का संविधान है जिसमें हम सभी बराबर है. हमें इसके लिए संघर्ष करना है कि कोई भारतीय वोट से वंचित न हो. कोई भी प्रांत तरक्की से पीछे रह जाए तो भारत मजबूत नहीं होगा। जम्मू-कश्मीर कल भी भारत का था और आगे भी रहेगा.
CPI (M) के राष्ट्रीय महासचिव एमए बेबी ने कहा कि नरेंद्र मोदी असत्य के महाराजा हैं. वो महिलाओं, किसानों, मजदूरों सबसे झूठ बोलते हैं. इस देश में उनका फासीवाद नहीं चलेगा. ‘वोट चोरी’ खत्म करने के लिए, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने के लिए हमें एकजुट होकर लड़ना होगा.