UP Election 2027: ओवैसी का बड़ा दांव, चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाने का किया ऐलान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read

एग्रीवेट: उत्तर प्रदेश की सियासत में बड़ा सियासी ऐलान! असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी, बीजेपी और योगी सरकार को खुली चुनौती देते हुए बड़ा दावा कर दिया है. संविधान दिवस के मौके पर आयोजित बहुजन साम्राज्य संकल्प रैली में ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को यूपी का अगला मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि AIMIM और आजाद समाज पार्टी मिलकर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और बीजेपी को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकेंगे. ओवैसी ने रैली में जुटी भारी भीड़ का हवाला देते हुए बीजेपी और समाजवादी पार्टी को भी सियासी संदेश दिया.

Share This Article