एग्रीवेट: मक्का की ऐसी किस्म जो सिर्फ 90 से 95 दिन में तैयार हो जाए और सामान्य किस्म के मुकाबले करीब 15 फीसदी ज्यादा उपज दे-उत्तराखंड के पहाड़ी किसानों के लिए VL हिमाद्री मक्का की किस्म काफी उपयोगी हो सकती है. VL हिमाद्री को ICAR-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा ने विकसित किया है. संस्थान के परीक्षण में इसकी औसत उपज 4,864 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर दर्ज की गई, जबकि VMH 45 की तुलना में करीब 15.21 फीसदी ज्यादा उपज बताई गई है.