एग्रीवेट: दिल्ली में 900 किलो से ज्यादा मिलावटी खाने का सामान नष्ट किया गया
प्रधानमंत्री मोदी ने मेघालय के किसान कमल चेक्जिंग संगमा को लगाया फोन, ‘मन की बात’ में किया था जिक्र
Rain Alert: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश की आशंका, 85 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं – एग्रीवेट
पंजाब के कृषि मंत्री ने गेहूं के बीजों पर भारी सब्सिडी का ऐलान किया, तुरंत मिलेगा छूट का लाभ
जूनागढ़ में नकली घी का कारोबार बेनकाब, 300 से ज्यादा डिब्बे बरामद
छत्तीसगढ़ में बस और ट्रक की टक्कर में 3 की मौत, 8 लोग घायल
आज तूफान बनेगा बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन, IMD ने जारी किया अपडेट
बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन आज चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, इसके 27 अक्टूबर की सुबह गंभीर चक्रवाती तूफान और 28 अक्टूबर की सुबह अति गंभीर चक्रवाती तूफान बनने की आशंका है. यह 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश तट पर बापटला और विशाखापत्तनम के बीच 115-125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दस्तक दे सकता है. इस दौरान हवा के झोंके 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), प्रधानमंत्री Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (mal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
नई दिल्ली: अधिकारियों ने रविवार को बताया कि त्योहारों के मौसम से पहले, दिल्ली सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग ने निहाल विहार में मिठाइयां बनाने वाली जगहों और मोरी गेट की खोया मंडी में छापेमारी कर 922 किलो मिलावटी खाद्य पदार्थों को नष्ट कर दिया. विभाग ने निहाल विहार में 13 जगहों की जांच के बाद 402 किलो खाद्य पदार्थों को नष्ट किया, जिनमें रसगुल्ले, छेना और मिल्क केक शामिल थे. वहीं, मोरी गेट की खोया मंडी में एक अलग अभियान के तहत 520 किलो खराब खोया और छेना नष्ट किया गया. साथ ही, लैब में जांच के लिए दोनों जगहों से खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए गए. मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि विभाग को निर्देश दिया गया है कि त्योहारों के मौसम में अचानक छापेमारी, नियमित निगरानी और नमूनों की जांच का काम जारी रखा जाए. (पीटीआई)
नई दिल्ली मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स जिले के सदोलपारा गांव के पारंपरिक बाजरा किसान, कमल चेक्जिंग संगमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की. उन्होंने ‘आचिक’ (A’chik) संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने के प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया. यह बातचीत तब हुई जब पीएम मोदी ने रविवार, 25 अक्टूबर को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड में संगमा की कहानी का जिक्र किया. बातचीत के दौरान, संगमा ने आदिवासी समुदायों की सांस्कृतिक विरासत को बचाने के महत्व पर चर्चा की. उन्होंने उन किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए भी प्रधानमंत्री का आभार जताया, जो अनाज उगाते हैं और अपने परिवारों तथा समुदायों के भरण-पोषण के लिए काम करते हैं. संगमा ने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि खेती और आदिवासी परंपराओं को बचाने के बारे में उनके संदेश ने उनके गांव के लोगों को अपने प्रयासों को जारी रखने के लिए प्रेरित किया है. चंडीगढ़: पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियन ने रविवार को 50 करोड़ रुपये की सहायता योजना की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि , जिसके तहत किसानों को प्रमाणित गेहूं के बीज लगभग आधी कीमत पर मिलेंगे. जानकारी देते हुए खुडियन ने बताया कि 4,250 रुपये प्रति क्विंटल की कीमत वाले प्रमाणित गेहूं के बीज किसानों को 2,250 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर मिलेंगे. इसमें 2,000 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी की छूट, बीज खरीदते समय ही तुरंत दे दी जाएगी. (PTI)
गुजरात के जूनागढ़ में एसओजी पुलिस ने गिर गाय के शुद्ध देसी घी के नाम पर नकली घी बेचने के कारोबार का खुलासा किया है. मार्केटिंग यार्ड के पास कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 300 से अधिक घी के डिब्बे बरामद किए. आरोप है कि व्यापारी कमलेश सोढ़ा पिछले 4-5 वर्षों से सोयाबीन तेल और केमिकल एसेंस से तैयार नकली घी करीब 600 रुपये प्रति किलो के भाव से बेच रहा था. मौके से ‘बृज मटुकी’ और ‘केशव’ समेत आठ से अधिक ब्रांड के घी के डिब्बे मिले हैं. खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने घी के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए वडोदरा भेजा जाएगा. जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी. (इनपुट- भार्गवी जोशी)
बलौदाबाजार: पुलिस ने बताया कि सोमवार को छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में एक बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने के कारण 3 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 8 अन्य लोग घायल हो गए.
बेंगलुरु: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने रविवार को बताया कि राज्य गंभीर सूखे की चपेट में है. कुछ इलाकों में फसलों को 80 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचा है, जिससे खाद्यान्न उत्पादन पर असर पड़ा है. परमेश्वर ने कहा कि हालाँकि अभी राज्य में खाद्यान्न का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, लेकिन भविष्य में उत्पादन में कमी आने पर इसके प्रभावों का बारीकी से आकलन करना होगा और उचित कदम उठाने होंगे. यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि मुआवजा जारी करने के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं. तय नियमों के अनुसार प्रक्रिया चल रही है, और जैसे ही फंड जारी होगा, उसे उपायुक्तों (डिप्टी कमिश्नरों) के माध्यम से किसानों तक पहुँचा दिया जाएगा. (PTI)
देशभर में जल्द दो मौसमी सिस्टम का डबल अटैक देखने को मिलने वाला है. एक ओर बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन आने वाले दिनों में बड़े समुद्री तूफान का रूप लेने की ओर बढ़ रहा है. वहीं, दूसरी ओर एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम काे प्रभावित करने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 26 अक्टूबर यानी आज इसके चक्रवाती तूफान और 27 अक्टूबर की सुबह तक गंभीर चक्रवाती तूफान बनने का अनुमान है. यह सिस्टम 28 अक्टूबर की सुबह तक अति गंभीर चक्रवाती तूफान बन जाएगा. इसके असर से आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में अत्यंत भारी बारिश होन की आशंका है. आईएमडी ने इसे लेकर अलग-अलग इलाकाें में येलो और ऑरेंज अलर्ट किया है. 28 की सुबह यह अति गंभीर रूप लेकर बापटला और विशाखापट्टनम के बीच आंध्र और यनम तट को पार करेगा. उस समय हवा की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी और झोंके 140 kmph तक पहुंच सकते हैं.