प्रधानमंत्री Kisan Yojana: खाते में आएंगे ₹2,000 या अटकेगी किस्त? जल्द चेक करें पेमेंट स्टेटस – एग्रीवेट

Team Agrivate
4 Min Read

एग्रीवेट: देश के किसानों की आर्थिक मदद करने के उद्देश्य के साथ केंद्र सरकार कई सरकारी योजनाएं चला रही है. इन्हीं में से एक है पीएम किसान योजना जिसका लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है. इस स्कीम के जरिए किसानों के खातों में सालाना 6 हजार रुपये की मदद भेजी जाती है 2 हजार रुपये के रुप में चार किस्तों में अब तक लाभार्थियों को 23 किस्त का लाभ मिल चुका है. ऐसे में किसानों की नजर है 24वीं किस्त पर की कब सरकार ये किस्त जारी करेंगी. आइए आगे जानें कब मिलेगा 24वीं किस्त का पैसा.

किन किसानों को मिलेगा 24वीं किस्त का पैसा?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत सरकार ने उन किसानों के लिए की थीं जो आर्थिक रुप से कमजोर हैं. साथ ही इस सरकारी योजना के तहत किसानों को काफी मदद मिल रही है और उनकी खेती की लागत में कमी आ रही है और साथ ही मुनाफे की संभावनाएं बढ़ रही है.

24वीं किस्त पाने के लिए ये काम तुरंत करें

अगर आप यह चाहते हैं कि पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का पैसा बिना किसी रुकावट के आपके खातों में आए तो जल्द ही इन कामों को पूरा कर लें-

e-KYC प्रक्रिया- योजना का लाभ ऐसे कई किसान उठा रहे हैं, जिन्होंने अभी तक इस काम को पूरा नहीं कराया है. ऐसे में अगर आप भी इन्हीं में से एक है, तो इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अपने नजदीकी नजदीकी CSC केंद्र से बायोमेट्रिक के जरिए पूरा कर सकते हैं.

आधार-बैंक सीडिंग- पीएम किसान योजना में ऐसे कुछ लाभार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है. आपको बता दें कि योजना की किस्त पाने के लिए डीबीटी (DBT) सुविधा एक्टिव होना बेहद ही जरुरी है.

कैसे चेक करें किस्त का पेमेंट स्टेटस?

पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के मन में हमेशा यह सवाल आता है कि कैसे वह अपने किस्त का पेमेंट स्टेटस चेक करें. आप इस आसान तरीके से चेक कर सकते हैं पेमेंट स्टेटस-

इसके बाद होमपेज पर ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें.

अब आपके सामने आपकी पात्रता, e-KYC स्टेटस, बैंक खाता विवरण, UTR नंबर, पेमेंट मोड और खाते में पैसा जमा होने की तारीख जैसी पूरी जानकारी स्क्रीन पर नजर आ जाएंगी.

Share This Article