कम पानी अधिक उत्पादन किस्मे अपनाएं – जेडीए श्री सिंह – एग्रीवेट

Team Agrivate
3 Min Read

एग्रीवेट: 02 अक्टूबर 2026, धार ( कृषक जगत): कम पानी अधिक उत्पादन किस्मे अपनाएं – जेडीए श्री सिंह – अल्प वर्षा की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए रबी की तैयारियों पर कृषि विज्ञान केंद्र में उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया । इस अवसर पर संभाग के संयुक्त संचालक कृषि श्री जितेन्द्र सिंह ने सम्बोधित कर कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली किस्मो के बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री सिंह ने अल-नीनो के संभावित प्रभाव को ध्यान में रखते हुए चना, मसूर, सरसों एवं चिया जैसी कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली फसलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री विजय चौरसिया ने ड्रिप, स्प्रिंकलर एवं मिनी स्प्रिंकलर जैसी सूक्ष्म सिंचाई ,फसल बीमा योजना पर बताया।

परियोजना संचालक आत्मा श्री करण सिंह झणिया ने प्राकृतिक खेती , जैविक खेती पर कार्ययोजना बताई। इस दौरान वैज्ञानिक श्री डी.एस. मंडलोई, सहायक संचालक कृषि श्री त्रिलोक चंद छावनियां,श्री दिलीप सिंह मौर्य, श्री बसंत कुमार खंडवाये, श्री केलाश पचाया ,एस ए डी ओ तिरला श्री मुकेश मुबेल, नालछा के श्री राकेश मंडलोई धार के श्री आनन्द कुमार सत्यार्थी, बदनावर के श्री धनश्याम बग्गड, सरदारपुर के श्री राजेश बर्मन, प्रक्षेत्र अधीक्षक श्री विवेक बार्चे , जिला कार्यालय के श्री संतोष पाटीदार सहित अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

Share This Article