एग्रीवेट: मानसून की विदाई के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग के मुताबिक 1 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत देश के कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात का खतरा भी बताया गया है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन की आशंका है।